Connect with us

खबर कोरबा

जिले मे निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश, लापरवाह ठेकेदारों पर कलेक्टर सख्त ..

Published

on

समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने की चेतावनी, धीमी प्रगति पर नोटिस व ब्लैकलिस्टिंग के निर्देश ..

कोरबा, जिले में अधोसंरचना विकास कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई एवं पीडब्ल्यूडी-सेतु के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सड़कों, पुल-पुलिया और भवन निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए कलेक्टर ने सभी कार्यों को बारिश से पहले तय समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों को सभी साइटों पर समानांतर कार्य संचालित करने, मशीनरी एवं मैनपावर बढ़ाने और गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी करने तथा कार्य में रुचि नहीं लेने वालों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति—पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने दूरस्थ बस्तियों तक सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत लेमरू-देवपहरी, मदनपुर-मांझीपारा, कोडार-मांझीपारा एवं मेनरोड-जुनापारा सहित अन्य मार्गों के निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों, विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों एवं अन्य शासकीय भवनों के निर्माण कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन चिर्रा-श्यांग मार्ग पर नियमित पानी छिड़काव करने और कार्य में गति लाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने भूमि विवादों के त्वरित निराकरण, कार्य पूर्ण होने पर समय पर भुगतान तथा डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

पीडब्ल्यूडी-सेतु को सुनालिया मार्ग में प्रस्तावित पुल निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने के लिए सभी विभागों से समन्वय करने को कहा गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को नियमित फील्ड निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

“निर्माण कोरबा” पोर्टल में होगी सभी कार्यों की एंट्री –

कलेक्टर दुदावत ने बताया कि पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए “निर्माण कोरबा” पोर्टल तैयार किया गया है। सभी विभागों को अपने कार्यों की अद्यतन जानकारी फोटो सहित हर माह पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश दिए गए, ताकि निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति का सटीक आकलन हो सके।

बैठक में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी तरुण कुमार किरण, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending