Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

जिले में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं, उपभोक्ता अनावश्यक स्टॉक न करें : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ..

Published

on

कालाबाजारी करने वालों पर कार्यवाही के निर्देश ..

रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी का अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध होगी कार्यवाही ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले में रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की कोई कमी नहीं है। किसी प्रकार की संकट की स्थिति नहीं है।किसी भी नागरिक या उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। ईरान इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण किल्लत का वातावरण, अफवाह और भय दिखा कर कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। उन्होंने लोगो से अपील कि, जरूरत नहीं हो तो अनावश्यक गैस का भंडारण और बुकिंग नहीं करें। रसोई गैस का बचत करें, आर्थिक लाभ के लिए व्यापारियों को सिलेंडर नहीं बेचें।आवश्यक होने पर उपलब्ध अन्य साधन का भी बराबर उपयोग करें।

केंद्र सरकार की उज्जवला गैस योजना में साल भर से जिन लोगों ने उज्जवला गैस नहीं भरवाई वो अब भी गैस मांग रहे है। प्रशासन ने आशंका जताई कि इसमें कालाबाजारी और जमाखोरी हो सकती है इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रेस वार्ता में खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे ने जानकारी दी कि मांग से डेढ़ गुना ज्यादा मांग होने पर ओटीपी आने में देरी हुई है और कालाबाजारी रोकने के लिए केवाईसी करना भी जरूरी है। जिले में कुल 10 गैस एजेंसी संचालित है। इन गैस एजेंसियों में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा इनके माध्यम से उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में कुल 32 पेट्रोल पम्प स्थापित है जिसमें पर्याप्त मात्रा में डीजल, पेट्रोल भंडारित है। इन पेट्रोल पम्प में पेट्रोल की मात्रा 3,33,385 लीटर एवं डीजल की मात्रा 4,06,714 लीटर उपलब्ध है।

जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं भंडारण पर नियंत्रण हेतु जिला खाद्य कार्यालय सारंगढ़ के कक्ष क्रमांक 22 को कंट्रोल रूम के रूप में स्थापित किया गया है। राज्य सरकार के द्वारा शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल सेंटर नंबर 1800 233 3663 जारी किया गया है। जांच दल द्वारा गैस की जमाखोरी व दुरूपयोग पर नियंत्रण रखने के लिए लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। अब तक 05 प्रकरण दर्ज कर कुल 16 नग एलपीजी सिलेंडर जप्त किया गया है तथा लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। बैठक में प्रभारी जनसम्पर्क अधिकारी सहित जिले के पत्रकारगण उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..5 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending