खबर सक्ती ...
मानव सेवा ही ईश्वरीय सेवा है इसलिए ईश्वर की प्रसन्नता मनुष्य की प्रसन्नता में देखें – पुनीत शाही बाबा अघोर संत ..

अघोर पीठ जनसेवा अभेद आश्रम बोईरडीह ने सुदूर पहाड़ी अंचल के गांव रैनखोल में आदिवासी समुदाय के जरूरतमंद लोगों में किया छाता वितरण ..
सक्ती, अघोर पीठ जनसेवा अभेद आश्रम बोईरडीह द्वारा आश्रम स्थापना दिवस एवं पूज्य गुरुदेव के अवतरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र स्थित ग्राम रैनखोल में सेवा कार्य का आयोजन किया गया। अघोर संत बाबा पुनीत शाही के सानिध्य में आदिवासी समुदाय के 140 जरूरतमंद लोगों को छातों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा पुनीत शाही ने कहा कि “मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। ईश्वर को प्रसन्न करने का सबसे सरल और श्रेष्ठ माध्यम मनुष्य की प्रसन्नता है।” उन्होंने कहा कि लोग मंदिरों, तीर्थों और धार्मिक स्थलों में जाकर ईश्वर की आराधना करते हैं, लेकिन वास्तव में ईश्वर प्रत्येक मानव के भीतर विद्यमान हैं। मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करके ही ईश्वर को प्रसन्न किया जा सकता है।


उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती ईर्ष्या, द्वेष, घृणा और नफरत मानवता के लिए चिंता का विषय है। ऐसे भावों को त्यागकर प्रेम, दया, करुणा, सहयोग और भाईचारे की भावना को अपनाना चाहिए। यही सच्चा धर्म और ईश्वर की वास्तविक उपासना है।

कार्यक्रम के दौरान बाबा पुनीत शाही ने ग्रामीणों से सामाजिक समरसता बनाए रखने तथा एक-दूसरे की सहायता करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मानव रूपी प्रत्येक जीव की रचना स्वयं ईश्वर ने की है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान और सहयोग करना हमारा नैतिक कर्तव्य है।

रैनखोल पहुंचने पर ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बाबा पुनीत शाही का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उदय मधुकर, योमप्रकाश लहरे, दीपक जायसवाल, देव जायसवाल, उदय धनवार, रेवतीनंदन पटेल, श्रीमती कांता यादव, श्रीमती मांडवी साहू, श्रीमती राजकुमारी चंद्रा, फागूराम कुर्रे सहित अघोर पीठ आश्रम बोईरडीह के अनेक भक्तजन एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सेवा, सद्भाव और मानवता का संदेश देने वाले इस आयोजन ने ग्रामीणों के बीच विशेष उत्साह और प्रेरणा का वातावरण निर्मित किया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















