खबर सक्ती ...
बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के : जिला पंचायत परिसर में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ ..

जिला पंचायत अध्यक्ष ने फीता काटकर किया उद्घाटन, 12 से 14 जून तक चलेगी तीन दिवसीय प्रदर्शनी ..
सक्ती, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में “बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” थीम पर भव्य विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला पंचायत परिसर सक्ती में आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रोपती कीर्तन चंद्रा ने फीता काटकर किया।

12 जून से 14 जून 2026 तक आयोजित यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा शासन की उपलब्धियों को आकर्षक एवं जानकारीपूर्ण तरीके से प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी के माध्यम से जिले के नागरिकों को शासन की योजनाओं, विकास गतिविधियों और जनहित में संचालित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी। जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी वर्गों के लोगों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

जिला प्रशासन के अनुसार प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आमजन को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना तथा शासन की जनहितकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित कर आम लोगों को लाभकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन, अपर कलेक्टर के.एस. पैकरा, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..




















