Connect with us

खबर सक्ती ...

सेवा पुस्तिकाओं के अद्यतन का विशेष अभियान, बीईओ दिलीप पटेल की पहल से शिक्षा विभाग में अभिलेख प्रबंधन को मिली नई गति ..

Published

on

शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा अभिलेख होंगे त्रुटिरहित, सक्ती विकासखंड में सेवा पुस्तिकाओं के सुव्यवस्थित संधारण का व्यापक अभियान जारी ..

सक्ती, शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कार्यों की पारदर्शिता, कर्मचारियों के सेवा अभिलेखों की शुद्धता तथा पेंशन, पदोन्नति एवं वेतन निर्धारण संबंधी प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण को ध्यान में रखते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में सेवा पुस्तिकाओं के संधारण एवं अभिलेखों के अद्यतन का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत विकासखंड के सभी शासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं का गहन परीक्षण किया जा रहा है। कार्यालय द्वारा चरणबद्ध तरीके से विशेष शिविरों एवं परीक्षण कार्यक्रमों का आयोजन कर सेवा अभिलेखों का सूक्ष्म निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान नियुक्ति आदेश, शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र, सेवा सत्यापन, वेतन निर्धारण आदेश, पदोन्नति आदेश, अवकाश प्रविष्टियां, पारिवारिक विवरण, नामांकन प्रपत्र, जीपीएफ/सीपीएस संबंधी अभिलेख सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

विशेष अभियान के दौरान अनेक कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं में वर्षों से लंबित प्रविष्टियों का संधारण किया गया है। वहीं जिन कर्मचारियों के अभिलेखों में आवश्यक दस्तावेजों की कमी पाई गई, उन्हें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संस्था प्रमुखों तथा आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को भी अभिलेखों की पूर्ति एवं सेवा पुस्तिकाओं के नियमित संधारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक कर्मचारी की सेवा पुस्तिका अद्यतन एवं त्रुटिरहित रहे, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की प्रशासनिक अथवा वित्तीय कठिनाई उत्पन्न न हो। विशेष रूप से सेवानिवृत्ति के निकट पहुंच चुके कर्मचारियों के अभिलेखों को प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्थित किया जा रहा है, ताकि उनके पेंशन एवं अन्य सेवानिवृत्ति लाभों के प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित हो सके।

उल्लेखनीय है कि सेवा पुस्तिका किसी भी शासकीय कर्मचारी का महत्वपूर्ण मूल अभिलेख होती है, जिसमें नियुक्ति से लेकर सेवानिवृत्ति तक की समस्त जानकारी दर्ज रहती है। अभिलेखों की पूर्णता एवं शुद्धता कर्मचारी हितों की सुरक्षा के साथ-साथ विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाती है।

इस पहल से विकासखंड सक्ती में अभिलेख प्रबंधन व्यवस्था को नई गति मिली है तथा कर्मचारियों में अपने सेवा अभिलेखों को अद्यतन रखने के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे कर्मचारी हित एवं सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिलीप पटेल ने सभी संस्था प्रमुखों एवं कर्मचारियों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

Latest

ख़बर रायपुर2 मिनट ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर8 मिनट ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर27 मिनट ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...43 मिनट ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले में 650.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सबसे अधिक बारिश ..

मानसून मेहरबान: बीते 24 घंटे में जिले में 31.1 मिमी औसत वर्षा, मालखरौदा रहा सबसे अधिक भीगा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई ..

कोटपा एक्ट के तहत 10 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, दुकानदारों पर लगाया अर्थदंड .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध के पालन के लिए व्यापारियों व होटल संचालकों की बैठक आयोजित ..

सक्ती, राज्य शासन द्वारा अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

90.28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: 24 घंटे में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर परिवार से की थी लाखों की ठगी, बाराद्वार पुलिस की त्वरित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending