Connect with us

खबर सक्ती ...

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई : अवैध महुआ शराब बेच रहीं दो महिलाएं गिरफ्तार ..

Published

on

बाराद्वार और कैथा में छापेमारी कर 21 लीटर महुआ शराब जब्त, 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को भेजा जेल ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बाराद्वार और कैथा गांव में छापामार कार्रवाई कर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 21 लीटर महुआ शराब जब्त की गई तथा दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु आबकारी वृत्त सक्ती एवं जैजैपुर की टीम ने कार्रवाई की। जांच के दौरान पहले छद्म खरीदार के माध्यम से शराब की खरीद कराई गई, जिससे अवैध बिक्री की पुष्टि होने पर टीम ने संबंधित स्थानों पर दबिश दी।

बाराद्वार थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10, ग्राम बस्ती बाराद्वार निवासी राजकुमारी लहरे के घर पर छापेमारी के दौरान शयनकक्ष से विभिन्न प्लास्टिक जरीकेन और बोतलों में रखी 13 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

इसी प्रकार हसौद थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12, ग्राम कैथा निवासी पीली बाई के घर में रखे प्लास्टिक थैले से 8 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। जांच में दोनों महिलाओं द्वारा अपने घर से अवैध रूप से महुआ शराब बेचे जाने की पुष्टि हुई।

आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल एवं आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा तथा आबकारी आरक्षक नवीन मनहर, शुभम कश्यप, श्रवण द्विवेदी, परसराम कहरा, कमलेश यादव, बसंती चौधरी, वीरेंद्र यादव, भीम साहू और अंजू सिदार का सराहनीय योगदान रहा।

Latest

ख़बर रायपुर39 मिनट ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर57 मिनट ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अर्बन बैंक के 97वें एजीएम अधिवेशन में शामिल होंगे डेलीगेट छोटे लाल यादव ..

सक्ती से 23 सितंबर को कोलकाता मेल एक्सप्रेस से रवाना होंगे यादव, तीनों रेल जोन के प्रतिनिधि होंगे शामिल .....

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा ..

375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा .. रायपुर, विकसित...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में लाएं तेजी, गांव-गांव कराएं मुनादी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सेवा सेतु अभियान के...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

वन अधिकार से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य तक योजनाओं की समीक्षा, जनजातीय हितों पर आयोग का जोर ..

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य प्रकाश कुमार उईके ने सक्ती में योजनाओं की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती जिले के जनदर्शन में 58 फरियाद, सवालों के घेरे में शिकायत निवारण व्यवस्था ..

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकों में निराकरण के दावों के बीच फिर उमड़ी शिकायतों की भीड़ , सड़क से पेंशन तक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

संगीतमय राधाष्टमी और नंदोत्सव में गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष ..

श्याम निवास जेठा में भागवताचार्य पं. उत्तम मिश्रा ने सुनाई श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं की कथा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती ..

हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई अभियान की समीक्षा, सक्ती से कलेक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी हुए शामिल .. सक्ती, सेवा संकल्प...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending