Connect with us

खबर सक्ती ...

खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर मार्कफेड एमडी जितेंद्र शुक्ला ने ली समीक्षा बैठक ..

Published

on

किसानों को खाद-बीज के लिए ना हो किसी भी प्रकार की परेशानी – जितेंद्र शुक्ला ..

सक्ती, मार्कफेड के प्रबंध संचालक जितेंद्र शुक्ला ने आगामी खरीफ फसल सीजन की तैयारियों को लेकर कृषि विभाग एवं संबंधित अधिकारियों की कलेक्टर कार्यालय में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले के किसानों को खाद, बीज की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। किसानों को आवश्यक कृषि आदानों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में उन्होंने जिले में उर्वरकों एवं बीजों के भंडारण की स्थिति, उपलब्ध स्टॉक तथा वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही कृषि विभाग को खाद-बीज वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने तथा किसानों तक समय पर सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए।

मार्कफेड के प्रबंध संचालक शुक्ला ने किसानों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी एवं अन्य उन्नत कृषि तकनीकों के उपयोग के प्रति जागरूक करने तथा इनके लाभों का जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कृषि विभाग के उपसंचालक को निर्देशित किया कि भंडारित उर्वरकों का किसानों को समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही डीएपी के विकल्प के रूप में एसएसपी (SSP) एवं एनपीके (NPK) उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक किया जाए। उन्होंने संतुलित उर्वरक उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के प्रयोग पर बल दिया तथा उर्वरकों के वितरण में कृषि विभाग, सहकारिता विभाग एवं जिला विपणन अधिकारी (DMO) के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सतत मॉनिटरिंग के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, उप संचालक कृषि तरुण प्रधान सहित खाद्य अधिकारी, सहकारिता अधिकारी व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Latest

ख़बर रायपुर11 मिनट ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर17 मिनट ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर36 मिनट ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...52 मिनट ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले में 650.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सबसे अधिक बारिश ..

मानसून मेहरबान: बीते 24 घंटे में जिले में 31.1 मिमी औसत वर्षा, मालखरौदा रहा सबसे अधिक भीगा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई ..

कोटपा एक्ट के तहत 10 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, दुकानदारों पर लगाया अर्थदंड .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध के पालन के लिए व्यापारियों व होटल संचालकों की बैठक आयोजित ..

सक्ती, राज्य शासन द्वारा अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

90.28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: 24 घंटे में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर परिवार से की थी लाखों की ठगी, बाराद्वार पुलिस की त्वरित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending