Connect with us

खबर सक्ती ...

20 जून को जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, जिले में मनाया जाएगा “पीएम किसान उत्सव दिवस ..

Published

on

सक्ती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फरवरी 2019 में प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के पात्र भूमिधारक किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अंतर्गत आधार से लिंक एवं सक्रिय बैंक खातों वाले पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है।

उप संचालक कृषि तरुण प्रधान से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में अब तक योजना की 22 किस्तों के माध्यम से किसानों को 17.70 करोड़ रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की राशि 20 जून 2026 को जारी की जाएगी। इस अवसर पर जिले के 85,391 पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से लगभग 17.08 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी।भारत सरकार द्वारा 20 जून 2026 को “पीएम किसान उत्सव दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रसारित होगा।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर वेबकास्ट के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणजन एवं किसान इस कार्यक्रम से जुड़ सकें। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कृषकों तथा ग्रामवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है।प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं ताकि किसान इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का लाभ प्राप्त कर सकें और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकें।

Latest

ख़बर रायपुर40 मिनट ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर57 मिनट ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अर्बन बैंक के 97वें एजीएम अधिवेशन में शामिल होंगे डेलीगेट छोटे लाल यादव ..

सक्ती से 23 सितंबर को कोलकाता मेल एक्सप्रेस से रवाना होंगे यादव, तीनों रेल जोन के प्रतिनिधि होंगे शामिल .....

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा ..

375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा .. रायपुर, विकसित...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में लाएं तेजी, गांव-गांव कराएं मुनादी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सेवा सेतु अभियान के...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

वन अधिकार से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य तक योजनाओं की समीक्षा, जनजातीय हितों पर आयोग का जोर ..

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य प्रकाश कुमार उईके ने सक्ती में योजनाओं की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती जिले के जनदर्शन में 58 फरियाद, सवालों के घेरे में शिकायत निवारण व्यवस्था ..

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकों में निराकरण के दावों के बीच फिर उमड़ी शिकायतों की भीड़ , सड़क से पेंशन तक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

संगीतमय राधाष्टमी और नंदोत्सव में गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष ..

श्याम निवास जेठा में भागवताचार्य पं. उत्तम मिश्रा ने सुनाई श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं की कथा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती ..

हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई अभियान की समीक्षा, सक्ती से कलेक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी हुए शामिल .. सक्ती, सेवा संकल्प...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending