Connect with us

खबर सक्ती ...

भीषण गर्मी के बीच मुस्लिम जमात की सराहनीय पहल, अस्पताल चौक पर राहगीरों को पिलाया शर्बत ..

Published

on

सक्ती, भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच सक्ति में मुस्लिम जमात द्वारा मानवता और सेवा का सुंदर उदाहरण पेश किया गया। GNRF के तहत मुस्लिम समाज के सदस्यों ने शहर के प्रमुख अस्पताल चौक पर शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित कर राहगीरों, मरीजों और उनके परिजनों को राहत पहुंचाई।

तपती दोपहरी में जब लोग गर्मी से बेहाल नजर आए, तब मुस्लिम जमात के युवाओं और पदाधिकारियों ने अस्पताल चौक से गुजरने वाले लोगों को शीतल शर्बत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई। इस सेवा कार्य से न केवल लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, मानवता और सेवा भावना का संदेश भी गया।

अस्पताल चौक शहर का एक व्यस्त इलाका है, जहां दिनभर मरीजों, उनके परिजनों और आम नागरिकों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे स्थान पर भीषण गर्मी के दौरान शर्बत वितरण जैसे सेवा कार्य को लोगों ने काफी सराहा और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

आयोजन में शामिल मुस्लिम जमात के सदस्यों ने बताया कि गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और अस्पताल आने वाले लोगों को अक्सर पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनका उद्देश्य जरूरतमंदों की प्यास बुझाकर उन्हें कुछ राहत पहुंचाना है।

इस पुनीत सेवा कार्य में नगर निरीक्षक लखन पटेल, मुस्लिम जमात के मुखिया महबूब भाई जान, हाजी मुन्नवर भाई, हाजी आबिद भाई, नियाज भाई, सरफराज भाई, इम्तियाज भाई, जमाल खान, लाला खान, सम्स तबरेज खान, बशीर, सफीक खान, मोहम्मद अजलाल खान, इरफान भाई, रजब अली, रज्जाक अली, अब्दुल अहमद भाई, जफर खान, असलम खान, तैयब अंसारी, वारिस खान, दानिश खान, समीम खान, आवेश कुरैशी, साजिद खान, रियाजुद्दीन, काजी नूर खान, बशीर खान, जिलानी भाई, नफीस खान, चिंटू, यासीन अली सहित मुस्लिम जमात के अनेक पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पूरी तत्परता और सम्मान के साथ आने-जाने वाले लोगों को शर्बत वितरित किया।

मुस्लिम जमात की इस पहल ने यह संदेश दिया कि सामाजिक सेवा और मानवता से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता, और जरूरत के समय किसी की मदद करना ही सबसे बड़ा पुण्य है।

Latest

ख़बर रायपुर20 सेकंड ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

अर्बन बैंक के 97वें एजीएम अधिवेशन में शामिल होंगे डेलीगेट छोटे लाल यादव ..

सक्ती से 23 सितंबर को कोलकाता मेल एक्सप्रेस से रवाना होंगे यादव, तीनों रेल जोन के प्रतिनिधि होंगे शामिल .....

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा ..

375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा .. रायपुर, विकसित...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में लाएं तेजी, गांव-गांव कराएं मुनादी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सेवा सेतु अभियान के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

वन अधिकार से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य तक योजनाओं की समीक्षा, जनजातीय हितों पर आयोग का जोर ..

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य प्रकाश कुमार उईके ने सक्ती में योजनाओं की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती जिले के जनदर्शन में 58 फरियाद, सवालों के घेरे में शिकायत निवारण व्यवस्था ..

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकों में निराकरण के दावों के बीच फिर उमड़ी शिकायतों की भीड़ , सड़क से पेंशन तक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

संगीतमय राधाष्टमी और नंदोत्सव में गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष ..

श्याम निवास जेठा में भागवताचार्य पं. उत्तम मिश्रा ने सुनाई श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं की कथा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती ..

हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई अभियान की समीक्षा, सक्ती से कलेक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी हुए शामिल .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ाने वाला खरसिया का आरोपी चेतन सिंघल को किया गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल समेत चोरी का सामान बरामद .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending