खबर सक्ती ...
बाराद्वार में अखिल भारतीय सतनामी महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न, दशेराम खांडे राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त ..

राजमहंत पी.एल. कोसरिया बने राष्ट्रीय महासचिव, गिरौदपुरी धाम में राष्ट्रीय मुख्यालय स्थापित करने का निर्णय; कई सामाजिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित ..
सक्ती, अखिल भारतीय सतनामी महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन बाराद्वार, जिला सक्ती में जगतगुरु गुरु गद्दी नशीन पूज्य रूद्रकुमार के मुख्य आतिथ्य में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में महासभा के राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार, संगठन को पुनः सक्रिय करने तथा पंजीयन की दिशा में आगे बढ़ने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन करते हुए वरिष्ठ राजमहंत दशेराम खांडे को राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राजमहंत पी.एल. कोसरिया को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया।
सम्मेलन में यह महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया कि अखिल भारतीय सतनामी महासभा का राष्ट्रीय मुख्यालय गिरौदपुरी धाम स्थित महंत निवास में स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की पूजा-अर्चना, आरती एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि जगतगुरु रूद्रकुमार का पंथी मंगल भजन और सतनाम के जयघोष के बीच भव्य स्वागत किया गया।

सम्मेलन में महासभा की संरक्षक मंडली में पूज्य जगतगुरु गोसाई गुरु गद्दी नशीन विजय कुमार तथा पूज्य जगतगुरु गोसाई गुरु गद्दी नशीन रूद्रकुमार को शामिल किया गया। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में राजेश्वर भार्गव और सुंदरसाय बंजारे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में सी.आर. टंडन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में लालचन्द्र मोहले एवं छबिलाल रात्रे, राष्ट्रीय सचिव के रूप में बंशीलाल कुर्रे और जे.पी. कोशले, राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष के रूप में डॉ. कुंती जांगड़े तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के रूप में पी.के. घृतलहरे को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विभिन्न राज्यों के लिए भी प्रभारी नियुक्त किए गए, जिनमें महाराष्ट्र के लिए हर्ष पाटले (मुंबई), दिल्ली के लिए घनश्याम आगरे, असम के लिए मदन जांगड़े, ओडिशा के लिए ज्योति लाल बंजारे एवं सुरेश भारती तथा मध्यप्रदेश के लिए श्रीकिशन बंजारे को दायित्व सौंपा गया।
सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव पी.एल. कोसरिया ने महासभा की प्रस्तावना एवं बायलॉज का वाचन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष दशेराम खांडे ने अपने उद्बोधन में महासभा के शताब्दी वर्ष पर संगठन को पुनः सक्रिय एवं पंजीकृत कर पूरे भारतवर्ष में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। राजमहंत जे.पी. कोशले ने महासभा की आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए विभिन्न राज्यों के सामाजिक प्रतिनिधियों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
डॉ. कुंती जांगड़े ने महिलाओं की भागीदारी को समाज की मजबूती के लिए आवश्यक बताते हुए नशापान एवं धर्मांतरण जैसी सामाजिक चुनौतियों के विरुद्ध संगठित प्रयासों की जरूरत पर बल दिया। अपने आशीर्वचन में जगतगुरु रूद्रकुमार ने महासभा के गठन का स्वागत करते हुए प्रत्येक ग्राम में भंडारी, छड़ीदार एवं अठगवा समिति के गठन तथा जिलों में योग्य जिला महंतों की नियुक्ति के लिए नाम प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजमहंत लालचंद मोहले को डीएसपी पद से सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं दीं तथा छबिलाल रात्रे एवं मनीष बंजारे को राजमहंत घोषित किया।
सम्मेलन में समाज सुधार और सामाजिक एकजुटता को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किए गए। इनमें खर्चीली मृत्यु भोज प्रथा पर रोक, कफन-दफन में खून के रिश्तेदारों को छोड़कर अन्य लोगों द्वारा कपड़ा लाने की प्रथा बंद करने, गुरु घासीदास जयंती को शालीनता और सत्संग के साथ मनाने, फूहड़ नाच-गम्मत और अमर्यादित गीतों के प्रचार पर रोक, सगाई, जन्म संस्कार एवं विवाह समारोह को सादगीपूर्ण और सात्विक ढंग से सम्पन्न कराने, जूता चुराई, गाँठ छुड़ाई और संग छुड़ाई के नाम पर धन की मांग पर रोक, सभी सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत गुरु घासीदास जी की पूजा-अर्चना और आरती से करने तथा किसी भी धर्म या मजहब के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी नहीं करने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं। साथ ही नए जिला महंत एवं तहसील महंतों की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव भी पारित किए गए।
सम्मेलन में छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से आए राजमहंत, जिला महंत, तहसील महंत, भंडारी, छड़ीदार और अठगवा समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार हृदय अनंत द्वारा सतनाम भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान राजेश्वर भार्गव ने महासभा के इतिहास, वर्तमान स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सुंदरसाय बंजारे ने सभी अतिथियों, प्रतिनिधियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिला प्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















