Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

जांजगीर-चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, ISI से संपर्क के मिले सबूत ..

Published

on

पंजाब से आकर अकलतरा में रह रहा था युवक, महत्वपूर्ण लोकेशन और सूचनाएं पाकिस्तान भेजता था ,

पाकिस्तान से असलाह मिलने के बाद पाकिस्तान द्वारा दिए गए टारगेट को मारने का काम मिला था ,

पाकिस्तान, सऊदी अरब, मैक्सिको के कई नंबर से ISI से था संपर्क में ,

मोबाइल में व्हाट्सअप चैटिंग, वीडियो कॉलिंग, काल रिकॉर्डिंग, के महत्वपूर्ण सबूत मिले ,

गिरफ्तार आरोपी सेवक सिंह (23 वर्ष), पिता बलविंदर सिंह, निवासी पट्टी, थाना पट्टी, जिला तरन तारण (पंजाब) ..

जांजगीर-चांपा, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा आपराधिक व्यक्तियों एव असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में किरायेदार सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े तत्वों के संपर्क में रहकर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेवक सिंह निवासी पट्टी, थाना पट्टी, जिला तरन तारण (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 350/26 के तहत धारा 152 एवं 61(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

किरायेदार सत्यापन के दौरान हुआ खुलासा –

पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि अकलतरा के मिनीमाता चौक स्थित राजीव केडिया के मकान में अन्य प्रदेशों के कई व्यक्ति किराए पर रह रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किरायेदारों का सत्यापन किया। इसी दौरान सेवक सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वयं को पाकिस्तान सीमा क्षेत्र के समीप का निवासी बताया, किंतु उसके जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें पाकिस्तान, सऊदी अरब तथा अन्य विदेशी नंबरों से संपर्क के प्रमाण मिलने का दावा किया गया।

ISI समर्थित नेटवर्क से संपर्क का आरोप –

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कथित रूप से स्वीकार किया कि वह पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान स्थित ISI समर्थित गैंग से जुड़े व्यक्तियों के संपर्क में था। जांच में सामने आया कि आरोपी विभिन्न माध्यमों जैसे व्हाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम के जरिए विदेशी नंबरों और संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार संपर्क में था।

आरोपी द्वारा छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण व्यक्तियों, संवेदनशील स्थानों, लोकेशन, वाहनों के नंबर तथा फोटो-वीडियो जैसी जानकारियां साझा किए जाने के संकेत मिले हैं।

मोबाइल से मिले महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य –

पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन से कथित रूप से व्हाट्सएप चैट, वीडियो कॉल रिकॉर्ड, कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। मोबाइल फोन को विधिवत जब्त कर फोरेंसिक जांच हेतु भेजा गया है, ताकि संपर्कों और गतिविधियों की विस्तृत पड़ताल की जा सके।

हथियार मिलने के बाद टारगेट किलिंग की थी साजिश –

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियार उपलब्ध कराए जाने की योजना थी। हथियार मिलने के बाद उसे पाकिस्तान स्थित संचालकों द्वारा दिए गए लक्ष्यों पर हमला करने अथवा टारगेट किलिंग जैसे कार्य सौंपे जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इन तथ्यों की पुष्टि विस्तृत विवेचना एवं फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला –

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गतिविधियां देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करने वाली प्रतीत होती हैं। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

फिलहाल पूरे नेटवर्क, संपर्क सूत्रों और संभावित सहयोगियों की पहचान के लिए मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां विभिन्न डिजिटल साक्ष्यों और विदेशी संपर्कों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई हैं। प्रकरण विवेचनाधीन है तथा जांच के आधार पर आगे और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

Latest

खबर सक्ती ...58 मिनट ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती जिले में 650.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सबसे अधिक बारिश ..

मानसून मेहरबान: बीते 24 घंटे में जिले में 31.1 मिमी औसत वर्षा, मालखरौदा रहा सबसे अधिक भीगा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई ..

कोटपा एक्ट के तहत 10 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, दुकानदारों पर लगाया अर्थदंड .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध के पालन के लिए व्यापारियों व होटल संचालकों की बैठक आयोजित ..

सक्ती, राज्य शासन द्वारा अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

90.28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: 24 घंटे में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर परिवार से की थी लाखों की ठगी, बाराद्वार पुलिस की त्वरित...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न ..

पेसा और वन अधिकार कानून का प्रभावी क्रियान्वयन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , राज्य...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल ..

प्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम .. रायपुर, राज्य में घुमंतू और बेसहारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय देने, गौ-संरक्षण को...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, 05 अगस्त 2026 को मंत्रिपरिषद के निर्णय (1) मंत्रिपरिषद ने ’छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन’ को मंजूरी दी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल ..

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित , चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending