Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती मे स्व. बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, डॉ. चरणदास महंत ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान ..

Published

on

श्रद्धांजलि के साथ सेवा का संकल्प: स्व. बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर फल वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और शिक्षक सम्मान ..

सक्ती, जननायक स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि गुरुवार को सक्ती में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। अधिवक्ता राकेश महंत के संयोजन में आयोजित कार्यक्रमों में नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया तथा मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरित किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मातृ-शिशु अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सक्ती में स्व. बिसाहू दास महंत के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, सूरज चरणदास महंत, पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल तथा वरिष्ठ नेता ठाकुर गुलजार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए गए। वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों को माल्यार्पण कर शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। डॉ. चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत एवं राकेश महंत ने शासकीय आश्रम विद्यालय मसानियाकला के लिए एक दीवार घड़ी भी भेंट की।

इसके बाद कचहरी परिसर, सक्ती में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के अध्यक्ष श्यामलाल साहू, छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल के पूर्व सदस्य लीलाधर सिंह चंद्रा, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र निर्मलकर तथा सचिव नरेंद्र पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने सैकड़ों अधिवक्ताओं, पक्षकारों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रश्मि गबेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्यारे सिदार, आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जगेश्वर सिदार महबूब खान, अमित राठौर, राजीव जायसवाल, टीकाराम कुर्रे, जिला अध्यक्ष कांग्रेस अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ श्रीमती सरोज डनसेना, सदस्य जिला पंचायत सक्ती लखेश्वरी लहरे पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत मालखरौदा, अलका जायसवाल, गीता देवांगन, रुखसाना बेगम, तुलसी साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर चंद्रा, विधायक प्रतिनिधि जयजयपुर ताम्रध्वज चंद्रा, महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती, घनश्याम देवांगन, पार्षद राम सजीवन, अधिवक्ता संघ सक्ती के संतोष जायसवाल, खिलावन राठौर, विश्वनाथ सोनसरे, पवन शर्मा, सुभाष शर्मा, ऋषिकेश चौबे, ईश्वर देवांगन, रामकृष्ण देवांगन, कृष्ण कुमार देवांगन, संजय अग्रवाल, महेश अग्रवाल, ताराचंद पटेल, ए आर खान, गनी खान, मनोज जायसवाल, अलीम खान, उदय वर्मा, पीयूष राय, अजीत क्षत्रीय, कमल साहू, रथ राम पटेल, कृष्णा साहू, राजू राठौड़, संतोष साहू, भीम देवांगन, विनोद अग्रवाल, सलीम साहू, परमेश्वर जायसवाल, फलित लहरें, अरविंद भारद्वाज, अंजना सिदार, राहुल स्वर्णकार, जगन्नाथ प्रसाद यादव, गजाधर साहू, अनिल साहू, मनोज अग्रवाल, प्रदीप गबेल, प्रमोद पांडे, दादू चंद्रा, वीरेंद्र उपाध्याय, सत्यवान खर्रा, राजेश्वरी जायसवाल, प्रभात सिदार, छोटू दास महंत, शिव साहू, गेंद खूंटे, घासिया राम, आंचल, सुंदर चंद्रा, रामनामी अजगले, संजय खूटे, धरमूलाल, दिनेश बरेठ, श्रीमती अनिता महंत, जय महा क्लेश पटेल, कुंदन देवांगन, कमल दास महंत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता, कांग्रेस पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संयोजक अधिवक्ता राकेश महंत ने जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के अध्यक्ष श्यामलाल साहू का शाल-श्रीफल एवं पुष्पमाला से सम्मान कर सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending