Connect with us

खबर सक्ती ...

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बाराद्वार थाना परिसर में हुआ ‘एकता वृक्षारोपण’, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प ..

Published

on

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में बाराद्वार थाने में हुआ वृक्षारोपण, सरदार पटेल जी की जयंती पर दिया हरियाली का संदेश ..

सक्ती, भारत के लौह पुरुष, देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को थाना बाराद्वार परिसर में ‘एकता वृक्षारोपण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों एवं नागरिकों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने, प्रदूषण को नियंत्रित करने और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी करनी चाहिए।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष जीतेश शर्मा ने सभी नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित वातावरण का निर्माण करना तथा आमजन में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जीतेश शर्मा, पार्षद अजय सिंह ठाकुर, पत्रकारगण, थाना बाराद्वार के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Latest

खबर अकलतरा ..41 मिनट ago

सामाजिक सेवा के कार्यों के साथ मनाया गया अविनाश सिंह का जन्मदिन, रक्तदान व वृक्षारोपण से दिया जनसेवा का संदेश ..

भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति के सचिव अविनाश सिंह के जन्मदिन पर सेवा के कई आयोजन, आठ गांवों के प्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बाराद्वार थाना परिसर में हुआ ‘एकता वृक्षारोपण’, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में बाराद्वार थाने में हुआ वृक्षारोपण, सरदार पटेल जी की जयंती पर दिया हरियाली...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अड़भार नगर पंचायत के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, वृक्षारोपण के साथ समारोह सम्पन्न ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव की मौजूदगी में अड़भार नगर पंचायत के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, 20 दुकानों पर चालानी कार्रवाई ..

कोटपा अधिनियम के तहत 3,350 रुपये का अर्थदंड वसूला, 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री नहीं करने की दी...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती मे स्व. बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, डॉ. चरणदास महंत ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान ..

श्रद्धांजलि के साथ सेवा का संकल्प: स्व. बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर फल वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और शिक्षक...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending