खबर अकलतरा ..
परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र ..
अकलतरा, शासकीय हाई स्कूल परसाही (बाना) में वेल विशर फाउंडेशन के तत्वावधान में कैरियर मार्गदर्शन संवाद एवं साइबर अपराध जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर कैरियर विकल्पों की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएवी स्कूल के पूर्व प्राचार्य पंकज भारती, थाना अकलतरा से एसआई दिव्या कुर्रे, एसआई भैया आशीष तथा शिक्षक शिवेंद्र विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता पंकज भारती ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना, समय का सदुपयोग करना तथा अनुशासित होकर निरंतर मेहनत करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने भविष्य की योजना अभी से बनाने और पूरी लगन के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया।
एसआई दिव्या कुर्रे ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने जैसी साइबर धोखाधड़ी से बचने के महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर बिना देर किए निकटतम थाना अथवा संबंधित हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
एसआई भैया आशीष ने मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को मोबाइल का सीमित एवं आवश्यकता अनुसार उपयोग करने की सलाह दी।

वेल विशर फाउंडेशन के सदस्य दीपक साहू ने योग एवं ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।
कार्यक्रम का सफल संचालन वेल विशर फाउंडेशन के सचिव चिराग शर्मा ने किया, जबकि विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत साहू ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वेल विशर फाउंडेशन के सदस्य दीपक साहू, विद्यालय के शिक्षक सुखराम सिंह सिदार, किशोर देवांगन, नरेंद्र सिंह डहरिया, शकुन सिंह, आशीष सांडे, टीकाराम कैवर्त्य, विद्यालय स्टाफ जाहिर, बलराम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















