Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

Published

on

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान ..

सक्ती, प्रधानमंत्री राहत कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में सक्ती जिले ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल पर योजना लागू होने के बाद पहली बार सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों का उपचार करने वाले अस्पतालों को भुगतान राशि जारी कर दी गई है। जिले में अब तक दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों को इस योजना के तहत सफलतापूर्वक निःशुल्क उपचार का लाभ मिला है।

योजना से लाभान्वित मरीजों में सक्ती जिले के काशीराम मन्नेवार और पलटू राम शामिल हैं। दोनों घायलों का सरकार द्वारा पंजीकृत अस्पतालों में कैशलेस उपचार किया गया, जिससे उन्हें उपचार के लिए किसी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ा।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों ने बताया कि प्रधानमंत्री राहत कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटना के बाद “गोल्डन ऑवर” यानी दुर्घटना के पहले एक घंटे के भीतर घायल व्यक्ति को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराकर मृत्यु दर को कम करना है।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को दुर्घटना के बाद अधिकतम सात दिनों तक अथवा 1.50 लाख रुपये तक का उपचार सरकार द्वारा पंजीकृत अस्पतालों में पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। पात्रता की पुष्टि पुलिस, अस्पताल, एम्बुलेंस अथवा संबंधित पोर्टल के माध्यम से होते ही कैशलेस उपचार तत्काल शुरू कर दिया जाता है।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में योजना के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं, जिससे पात्र घायलों को बिना किसी देरी के उपचार का लाभ मिल रहा है। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में पुलिस विभाग, परिवहन (आरटीओ) विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए), स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों को तत्काल नजदीकी पंजीकृत अस्पताल पहुंचाकर इस योजना का लाभ दिलाने में सहयोग करें, ताकि समय पर उपचार से अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके।

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending