Connect with us

खबर सक्ती ...

जनदर्शन में 29 आवेदन पहुंचे, आवास, राशन कार्ड और पीएम किसान की समस्याओं पर कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

Published

on

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने सुनी आमजन की समस्याएं, जनदर्शन में आवास, पेंशन और आधार सुधार सहित 29 आवेदन प्राप्त ..

सक्ती, जिला कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, पेंशन, आधार कार्ड सुधार तथा फर्जी खाद केसीसी सहित कई मामलों से जुड़े आवेदन शामिल रहे।

कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल सौंपते हुए नियमानुसार शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजनों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी प्रकरण में अनावश्यक विलंब न हो।

जनदर्शन में वार्ड क्रमांक-10 अखराभांठा के सतीश कुमार केवट ने नया राशन कार्ड बनाने, ऋषभतीर्थ की सुशीला गोंड, अड़भार के दिलेश खरे, खेमड़ा की ममता साहू एवं नेतराम साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग रखी। वहीं शिकारीनार की ननकी बाई यादव और नवापारा कला के सोखीलाल पटेल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने का आवेदन दिया।

इसके अलावा खम्हारडीह निवासी कौशल प्रसाद चंद्रा ने समिति खजुरानी में कथित फर्जी खाद केसीसी का मामला उठाया, जबकि फगुरम के माही सिदार एवं नीतू सिदार ने आधार कार्ड में सुधार कराने की मांग की। ग्राम सपिया के लीलाधर राठौर और अशोक राठौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास मित्र एवं सरपंच द्वारा जियो-टैगिंग का फोटो अपलोड नहीं किए जाने की शिकायत दर्ज कराई।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जिले में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है।

Latest

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending