खबर सक्ती ...
शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना ..

सक्ती पुलिस की कार्रवाई, यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार जारी है अभियान ..
सक्ती, जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सक्ती यातायात पुलिस द्वारा लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न मार्गों पर सघन जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
इसी अभियान के तहत 26 जुलाई 2026 को यातायात पुलिस सक्ती द्वारा कंचनपुर मुख्य मार्ग पर वाहन जांच की गई। इस दौरान वाहन क्रमांक GJ 06 AZ 9713 को रोककर चालक जुनैद शाह पिता जुबेर साहब, उम्र 24 वर्ष, निवासी नौसाल, जिला अकोला (महाराष्ट्र) की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच में चालक के शराब सेवन कर वाहन चलाने की पुष्टि हुई।
मामले में यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया। माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, सक्ती न्यायालय ने चालक को दोषी पाए जाने पर 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
सक्ती पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और स्वयं सहित अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















