खबर कोरबा
2 अगस्त से शुरू होगा ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’, प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुनेंगे हजारों युवा – सतीश प्रकाश सिंह ..

‘माय भारत युवा कार्यक्रम’ के तहत जिला स्तरीय आयोजन ईवीपीजी कॉलेज कोरबा में, युवाओं को दिलाई जाएगी ‘नशामुक्त युवा-नशामुक्त भारत’ की शपथ ..
कोरबा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोरबा जिले में कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में संचालित “माय भारत युवा कार्यक्रम” के अंतर्गत 2 अगस्त 2026 (रविवार) को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का जिला स्तरीय शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक शासकीय ई.वी.पी.जी. कॉलेज, कोरबा में होगा।

जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि यह अभियान “नशा मुक्त भारत अभियान-2026” के तहत आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के लगभग 10 हजार स्थानों पर उपस्थित युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ ही कोरबा जिले में अभियान का औपचारिक शुभारंभ होगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूलों, हायर सेकेंडरी स्कूलों, उच्च शिक्षण संस्थानों, विभिन्न शासकीय विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों तथा औद्योगिक इकाइयों में व्यापक जनभागीदारी के साथ “नशामुक्त युवा-नशामुक्त भारत” का संकल्प दिलाया जाएगा। इस दौरान हजारों छात्र-छात्राएं, युवा एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेंगे।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं और युवाजन प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुनने के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा कोरबा शहर के शैक्षणिक संस्थानों के बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं युवा उपस्थित रहेंगे।
यह अभियान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















