Connect with us

खबर सक्ती ...

जांजगीर-चांपा और सक्ती में कथित फर्जी शिक्षा केंद्रों का जाल, छात्रवृत्ति व कंप्यूटर का झांसा देकर हजारों रुपये वसूलने का आरोप ..

Published

on

दो-दो कमरों के मकानों से विश्वविद्यालयों के नाम पर संचालित हो रहे कथित सेंटर, उच्च शिक्षा विभाग और निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग से जांच की मांग ..

सक्ती, जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले में उच्च शिक्षा के नाम पर कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना वैधानिक मान्यता एवं आवश्यक स्वीकृतियों के कुछ निजी संस्थान नामी विश्वविद्यालयों के नाम और बोर्ड लगाकर दो-दो कमरों के मकानों से कथित अध्ययन केंद्र संचालित कर रहे हैं। इन केंद्रों में प्रवेश के नाम पर छात्रों से हजारों रुपये वसूले जाने तथा छात्रवृत्ति और कंप्यूटर देने का प्रलोभन देकर उन्हें गुमराह किए जाने की शिकायत की गई है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के समाजसेवियों ने उच्च शिक्षा विभाग एवं छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग को लिखित शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

♦️ रेगुलर कोर्स में प्रवेश दिलाने का आरोप –

शिकायत के अनुसार, संबंधित केंद्रों में अंजनेय विश्वविद्यालय, मैट्स विश्वविद्यालय, सी.वी. रमन विश्वविद्यालय और कलिंगा विश्वविद्यालय के नाम से बोर्ड एवं प्रचार सामग्री लगाकर बीएससी, एमएससी, बीसीए, बीकॉम, पीजीडीआरडी, पीजीडीसीए और डीसीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में नियमित (रेगुलर) प्रवेश दिलाने का दावा किया जा रहा था। आरोप है कि छात्रों को शासन की छात्रवृत्ति दिलाने और निःशुल्क कंप्यूटर उपलब्ध कराने का भरोसा देकर प्रवेश कराया गया।

♦️ पीड़ित छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप –

कुछ छात्रों ने आरोप लगाया है कि उनसे प्रवेश के नाम पर लगभग 25 हजार रुपये तक लिए गए। उन्हें आश्वासन दिया गया था कि छात्रवृत्ति की राशि से फीस समायोजित कर दी जाएगी तथा निःशुल्क कंप्यूटर भी उपलब्ध कराया जाएगा। छात्रों का कहना है कि एक वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो छात्रवृत्ति मिली, न कंप्यूटर दिया गया और न ही नियमित रूप से पढ़ाई संचालित हुई। उनका आरोप है कि अब अंकसूची या जमा राशि वापस मांगने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है।

♦️ जांच और कार्रवाई की मांग –

समाजसेवियों ने उच्च शिक्षा विभाग और छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ऐसे केंद्रों पर कार्रवाई नहीं की गई तो अनेक छात्रों का भविष्य प्रभावित हो सकता है।

♦️ उठ रहे कई सवाल –

इस पूरे मामले के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर नामी विश्वविद्यालयों के नाम का उपयोग कर कथित रूप से ऐसे केंद्र कैसे संचालित हो रहे थे? क्या संबंधित विभागों द्वारा इनकी नियमित जांच की गई थी? यदि ये केंद्र अनाधिकृत हैं तो अब तक इनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

समाजसेवियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही जांच कर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज नहीं की गई और ऐसे केंद्रों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो युवाओं के हित में आंदोलन किया जाएगा। शिकायत सामने आने के बाद जिले में संचालित ऐसे कथित शिक्षा एवं कंप्यूटर केंद्रों में हलचल का माहौल बताया जा रहा है।

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में झमाझम बारिश, औसतन 30.1 मिमी वर्षा दर्ज ..

नया बाराद्वार तहसील में सर्वाधिक 53.6 मिमी बारिश, सक्ती में 41.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हरकत में आया जिला प्रशासन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए सर्वेक्षण के निर्देश ..

जिले में एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की टीमें खेतों में उतरकर लेंगी फसलों की स्थिति का जायजा , प्रभावित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नगरीय विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

नालंदा परिसर, जल आवर्धन योजना और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा, 5399 स्वीकृत आवासों में से 5182...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सकरेली कला में शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ..

कथा के तीसरे दिन पंडित नारायण दास महाराज ने सुनाई सती और भगवान शिव की दिव्य कथा , प्रतिकूल मौसम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश ..

पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश , प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह ..

रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन , राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

महाराष्ट्र में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त ..

सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के नाम पर कराया जा रहा था काम, मजदूरी नहीं मिलने और मारपीट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending