Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ ..

Published

on

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, माय भारत ऐप से जुड़ने का किया आह्वान ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं को ऑनलाइन संबोधित करते हुए नशा मुक्त भारत और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया। उन्होंने युवाओं से नशे के विरुद्ध जनआंदोलन खड़ा करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

जिले में अभियान का मुख्य कार्यक्रम शासकीय पंडित लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय, सारंगढ़ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, डिप्टी कलेक्टर डॉ. वर्षा बंसल, जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं, एनएसएस, एनसीसी, खेल संघ के सदस्य तथा बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन का श्रवण किया और नशा मुक्त भारत के संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने उपस्थित युवाओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा माय भारत ऐप पर अपना पंजीयन कर राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और नशे से दूर रहकर ही विकसित भारत के निर्माण में प्रभावी योगदान दे सकते हैं।

कलेक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों के सहयोग से जिले में लगातार नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही इस अभियान को व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है।

कार्यक्रम में खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग की सक्रिय सहभागिता रही।

Latest

खबर सक्ती ...25 मिनट ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली2 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending