Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में नाबालिगों को वाहन देना अभिभावकों पर पड़ा भारी, लगा 27 हजार रुपये का जुर्माना ..

Published

on

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर बोले— नियम विरुद्ध सुविधा देकर बच्चों का भविष्य खराब न करें पालक, अभियान लगातार रहेगा जारी ..

सक्ती, नए शिक्षण सत्र के प्रारंभ से ही सक्ती पुलिस द्वारा नाबालिग विद्यार्थियों के वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन. शर्मा द्वारा स्कूलों और अभिभावकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि नाबालिग बच्चों को बाइक, स्कूटी या अन्य दोपहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें।

यातायात पुलिस द्वारा समय-समय पर स्कूल प्रबंधन को भी निर्देशित किया गया है कि नाबालिग विद्यार्थियों को वाहन से स्कूल आने से रोका जाए। इसके बावजूद कई अभिभावक नियमों की अनदेखी करते हुए बच्चों को वाहन उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे उनकी सुरक्षा और भविष्य दोनों खतरे में पड़ रहे हैं।

इसी क्रम में मंगलवार को एएसआई सुरेंद्र सिंह एवं एएसआई महानदिया के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने अनुनय कॉन्वेंट स्कूल, सक्ती के सामने विशेष जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान 12 नाबालिग छात्र-छात्राएं वाहन चलाते हुए पाए गए। सभी के अभिभावकों को मौके पर बुलाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इसके अलावा कुछ बालिग विद्यार्थी भी बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते मिले, जिन पर भी जुर्माना लगाया गया।

इस कार्रवाई में कुल 27 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि “नियम विरुद्ध सुविधा देकर बच्चों का भविष्य खराब न करें। नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति देना कानूनन अपराध होने के साथ-साथ उनकी जान को भी जोखिम में डालता है।”

यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन. शर्मा ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। यदि भविष्य में कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध तथा संबंधित वाहन स्वामी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई और भारी जुर्माना किया जाएगा।

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending