Connect with us

खबर सक्ती ...

प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित ..

Published

on

जीआईएस आधारित पोर्टल से आधारभूत संरचना परियोजनाओं की होगी बेहतर योजना एवं त्वरित क्रियान्वयन ..

सक्ती, प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में उद्योग संचालनालय रायपुर से आए जीआईएस (GIS) विशेषज्ञों ने प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पोर्टल के उपयोग, विभागीय डेटा लेयर के एकीकरण तथा आधारभूत संरचना परियोजनाओं के समन्वित नियोजन पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। विशेषज्ञों ने बताया कि इस पोर्टल का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास परियोजनाओं की एकीकृत योजना तैयार करना, उनके त्वरित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम और प्रभावी उपयोग करना है।

विशेषज्ञों ने बताया कि सभी विभागों का डेटा एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध होने से परियोजनाओं की योजना अधिक सटीक होगी, निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज होगी तथा समय और शासकीय व्यय में कमी आएगी। साथ ही, एक ही प्रकार की परियोजनाओं के दोहराव से भी बचा जा सकेगा।

कार्यशाला में जीआईएस आधारित सिंगल-विंडो प्लेटफॉर्म की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इसके माध्यम से नई आधारभूत संरचना परियोजनाओं के लिए ऑप्टिमम डिसीजन मेकिंग संभव होगी। इस दौरान विशेषज्ञों ने प्रधानमंत्री गतिशक्ति पोर्टल के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट मास्टर प्लान (DMP) में जिला अधिकारियों एवं उपयोगकर्ताओं के पंजीयन की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया तथा पोर्टल के प्रभावी उपयोग से संबंधित आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यशाला के अंत में अधिकारियों ने योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया।

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending