खबर सक्ती ...
90.28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: 24 घंटे में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर परिवार से की थी लाखों की ठगी, बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई ..
सक्ती, थाना बाराद्वार पुलिस ने करीब 90 लाख 28 हजार 500 रुपये की बड़ी ऑनलाइन धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए 24 घंटे के भीतर एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने सोना नवीनीकरण (गोल्ड रिन्यूअल) एवं ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर पीड़ित परिवार से विभिन्न बैंक खातों और ऑनलाइन बैंकिंग माध्यमों से लाखों रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मल्दी निवासी एवं वर्तमान में ग्राम जेठा निवासी मूलचंद राठौर (48 वर्ष) ने 5 मई 2026 को थाना बाराद्वार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पेण्ड्रा निवासी रेखा राठौर, अफरोज खान, सुभाष कुमार साहू तथा एक अन्य महिला ने सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर उनके, उनकी पत्नी तथा दोनों पुत्रों के अलग-अलग बैंक खातों से यूपीआई, एनईएफटी, आरटीजीएस एवं आईएमपीएस के माध्यम से कुल 90 लाख 28 हजार 500 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए।
मामले में थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 282/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 61(2) एवं 112 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डॉ. भुनेश्वरी पैंकरा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अधिक धन कमाने के उद्देश्य से संगठित योजना बनाकर 31 अक्टूबर 2025 से 5 मई 2026 के बीच मूलचंद राठौर, उनकी पत्नी फूलबाई राठौर तथा पुत्र सुभाष सिंह राठौर और विनय सिंह राठौर के बैंक खातों से ऑनलाइन माध्यमों के जरिए 90 लाख 28 हजार 500 रुपये की ठगी की।
गिरफ्तार आरोपियों में रेखा राठौर (37 वर्ष), निवासी निमधा, थाना मरवाही, अफरोज खान (46 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती, पेण्ड्रा तथा सुभाष कुमार साहू (34 वर्ष), निवासी चांटीडीह, बिलासपुर शामिल हैं।
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि ठगी की पूरी राशि ऑनलाइन माध्यम से आरोपियों के खातों में ट्रांसफर की गई है। मामले में वित्तीय लेन-देन की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के दौरान जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों से किसी प्रकार की नकद राशि बरामद नहीं हुई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धोखाधड़ी, लूट, डकैती एवं अन्य संगीन अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक यशवंत राठौर, प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल, प्रधान आरक्षक प्रेम नारायण राठौर, प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप, आरक्षक योगेश राठौर, आरक्षक राकेश राठौर एवं महिला आरक्षक रूपा लहरे का सराहनीय योगदान रहा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















