खबर सक्ती ...
सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना ..
सक्ती, भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट आस्था, श्रद्धा और भक्ति का परिचय देते हुए “भोले के चेले ग्रुप, सक्ती” के शिवभक्त लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर (झारखंड) की पावन कांवड़ यात्रा के लिए गुरुवार को साउथ बिहार एक्सप्रेस से उत्साहपूर्वक रवाना हुए। यात्रा के शुभारंभ के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर “हर-हर महादेव”, “बोल बम” और “जय बाबा बैद्यनाथ” के जयघोष से भक्तिमय माहौल में गूंज उठा।
कांवड़ यात्रा में चिराग अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, पिंटू अग्रवाल, सावन अग्रवाल, श्रेयांश अग्रवाल, प्रियांशु अग्रवाल, कांचू अग्रवाल, सुजल शर्मा, वासु देवांगन, सुधांशु खेतान, विनायक, रिंकू अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सूरज राजपूत, रिक्की कथूरिया, रॉकी अग्रवाल, गोलू नटवर सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए।

श्रद्धालु देवघर पहुंचने के बाद सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी मां गंगा का पवित्र जल कांवड़ में भरकर लगभग 110 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा तय करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे। वहां भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक कर राष्ट्र, प्रदेश, सक्ती जिले तथा समस्त जनमानस की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना करेंगे।
रवाना होने से पहले स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। परिजनों और शुभचिंतकों ने शिवभक्तों का पुष्पमालाओं एवं शुभकामनाओं के साथ स्वागत कर सफल एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
लगातार तीसरे वर्ष आयोजित हो रही यह कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि युवाओं में सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता, सेवा भावना और आध्यात्मिक चेतना को सशक्त करने का प्रेरणादायी संदेश भी दे रही है। शिवभक्तों ने बाबा भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखने तथा विश्व के कल्याण की प्रार्थना की।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















