खबर सक्ती ...
सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल ..
सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी रत्नेश सिंह मरकाम के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने ग्राम देवरमाल में कार्रवाई करते हुए 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी (AD EO) आशीष उप्पल के निर्देशन में आबकारी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पंचायत देवरमाल, वार्ड क्रमांक 08, थाना सक्ती निवासी किशन खूंटे पिता निर्भय खूंटे, उम्र 32 वर्ष, अपने घर से अवैध रूप से महुआ शराब का विक्रय कर रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए विभाग द्वारा छद्म खरीदार के माध्यम से शराब खरीदी गई। बिक्री की पुष्टि होने के बाद आबकारी टीम ने आरोपी के मकान में दबिश दी।
AD EO आशीष उप्पल एवं आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में की गई तलाशी के दौरान आरोपी के रसोईघर में छिपाकर रखे दो पीले प्लास्टिक जरीकेन बरामद किए गए। दोनों जरीकेनों में पांच-पांच लीटर के हिसाब से कुल 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब पाई गई।
आबकारी विभाग ने मौके से शराब जब्त कर आरोपी किशन खूंटे को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान, आबकारी आरक्षक नवीन मनहर, शुभम कश्यप सहित आबकारी स्टाफ परस राम कहरा, कमलेश यादव एवं बसंती चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी : आशीष उप्पल –

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर आबकारी विभाग को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















