Connect with us

खबर सक्ती ...

विश्व आदिवासी दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ..

Published

on

आदिवासी समुदाय को संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी ..

सक्ती, विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति, सक्ती के तत्वावधान में आदिवासी समुदाय के लोगों को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जांजगीर-चांपा के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार कुशवाहा के सतत पर्यवेक्षण में किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को 20 से 25 व्यक्तियों के छोटे-छोटे समूहों में विभाजित कर विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं अधिकारों की जानकारी दी गई।

इस दौरान आदिवासी समुदाय के लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, न्याय तक आसान पहुंच, अनुसूचित जनजाति वर्ग के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकार, भूमि एवं संपत्ति संबंधी अधिकार तथा वन अधिकार के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम में बाल विवाह, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, नशाखोरी एवं साइबर अपराध जैसे सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर आवश्यक जानकारी देते हुए लोगों को इनसे बचाव तथा शिकायत के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर पैरालीगल वालेंटियर मनीष साहू, पहलाद बंजारे, भुनेश्वर साहू एवं संतोष कश्यप उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर वे विधिक सेवा संस्थाओं के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता एवं कानूनी परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..53 मिनट ago

बडी खबर: मरम्मत कार्य के चलते शिवरीनारायण-गिधौरी मार्ग पर स्थित शबरी सेतु आवागमन के लिए बंद ..

पैदल राहगीरों एवं आपातकालीन सेवाओं को आवागमन की अनुमति , मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद पुनः शुरू होगा सामान्य...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता संपन्न ..

संस्कार पब्लिक स्कूल हरेठी में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लहराया परचम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव और नगर...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending