Connect with us

खबर सक्ती ...

विश्व आदिवासी दिवस पर गरजे डॉ. चरणदास महंत, बोले- आदिवासी एकजुट होकर जल, जंगल और जमीन की करें रक्षा ..

Published

on

सक्ती के देवांगन सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ सर्व आदिवासी सम्मेलन, भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और आदिवासी संस्कृति को याद किया ..

सक्ती, विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सक्ती के देवांगन सामुदायिक भवन में सर्व आदिवासी समाज द्वारा आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत तथा पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, डॉ. महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान बुढ़ादेव की पूजा-अर्चना कर किया गया। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज की ओर से अतिथियों का पीला गमछा एवं गजमाला पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि अब समय आ गया है कि आदिवासी समाज अपने अधिकारों के लिए एकजुट हो। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन पर आदिवासी समाज का पारंपरिक अधिकार रहा है और आदिवासी सदियों से जंगल एवं प्रकृति के रक्षक रहे हैं। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि आदिवासी समाज को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संगठित होना चाहिए।

डॉ. महंत ने अपने संबोधन में कहा कि जंगलों के उजड़ने से आदिवासी समाज की आजीविका प्रभावित हो रही है। महुआ, चिरौंजी, लाख सहित वन उपज से अनेक आदिवासी परिवारों का जीवन-यापन होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े उद्योगों के लिए प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है और इसका सबसे अधिक प्रभाव आदिवासी समाज पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज को अपने अधिकारों एवं प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।

पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और त्याग को याद करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के अधिकारों और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है।

जयसिंह अग्रवाल ने समाज के लोगों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने आदिवासी समाज से शिक्षा, संस्कृति, एकजुटता और विकास के क्षेत्र में संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही नई पीढ़ी को आदिवासी समाज की गौरवशाली परंपराओं एवं महापुरुषों के संघर्ष से प्रेरणा लेने का संदेश देने की बात कही।

कार्यक्रम में डॉ. महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर, अमित राठौर, सहस राम कर्ष, जगेश्वर सिंह सिदार, सर्व आदिवासी समाज संयोजक चंद्रशेखर सिदार, नटवरलाल सिदार, प्रभात सिदार, बलवंत सिंह जगत, कीर्तन सिंह जगत, मनोज कुमार सिदार, जयसिंह मरकाम, नरेश सिदार, रामकुमार सिदार, सम्मी उरांव, सुदामा जगत, लीलाधर सिंह नेताम, अयोध्या सिंह, पुरन सिंह, भुनेश्वर सिंह, जय कुमार सिंह, भगत सिंह, सहदेव सिंह, फिरतू राम, सोनसाय सिदार, ननकी, हरि सिंह सहित समाज के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

महिला वर्ग से राजेश्वरी सिदार, सुश्री सोनिया सिदार, सुश्री दुर्गेश्वरी सिदार, श्रीमती प्रमिला सिदार, सावन बाई सिदार, काजल सिदार, संतोषी जगत, साक्षी जगत, अनिता सिदार, रेखा देवी जगत, पुष्पांजलि जगत, सोनकुंवर जगत, सवरिन बाई, परमशिला, बलबाई, मुन्नी बाई एवं सुमित्रा बाई नेताम सहित बड़ी संख्या में सर्व आदिवासी समाज के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..5 मिनट ago

बडी खबर: मरम्मत कार्य के चलते शिवरीनारायण-गिधौरी मार्ग पर स्थित शबरी सेतु आवागमन के लिए बंद ..

पैदल राहगीरों एवं आपातकालीन सेवाओं को आवागमन की अनुमति , मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद पुनः शुरू होगा सामान्य...

खबर सक्ती ...39 मिनट ago

‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता संपन्न ..

संस्कार पब्लिक स्कूल हरेठी में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लहराया परचम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव और नगर...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending