Connect with us

खबर सक्ती ...

निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने नोडल अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण ..

Published

on

विद्यार्थियों, युवाओं और नागरिकों को मतदाता अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर ..

सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार सोम के नेतृत्व में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार सक्ती में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) के नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों में निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने सभी नोडल अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप समय-समय पर निर्वाचन साक्षरता संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजित कार्यक्रमों के प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ समय पर जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराए जाएं, ताकि उन्हें आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जा सके। उन्होंने निर्वाचन साक्षरता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए छात्र-छात्राओं, युवाओं और आम नागरिकों को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देने पर विशेष जोर दिया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार सोम ने नोडल अधिकारियों को अपनी-अपनी संस्थाओं में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार नियमित रूप से निर्वाचन साक्षरता संबंधी गतिविधियां संचालित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मतदाताओं को उनके अधिकारों और निर्वाचन प्रक्रिया की सही जानकारी होना आवश्यक है।

प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर सोमेश कुमार घिटोड़े, सहायक प्राध्यापक गणित विजय पांडे तथा व्याख्याता गणित चित्रसेन दिनेश एवं व्याख्याता जीवविज्ञान द्वारा निर्वाचन साक्षरता क्लब के गठन, संचालन एवं विभिन्न गतिविधियों के संबंध में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया।

वहीं जिला निर्वाचन कार्यालय के सहायक प्रोग्रामर श्रवण गभेल ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने एवं संशोधन की प्रक्रिया, वोटर हेल्पलाइन ऐप, वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950, मतदाता सूची तथा एसआईआर सहित निर्वाचन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान नोडल अधिकारियों को नुक्कड़ नाटक, रंगोली, भाषण, स्लोगन, निबंध सहित विभिन्न रचनात्मक जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के लिए कहा गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, निर्वाचन प्रक्रिया को समझने तथा मतदान के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।

Latest

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली3 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending