Connect with us

खबर सक्ती ...

‘‘एक रक्षा सूत्र जवानों के नाम’’ अभियान के तहत सक्ती पहुंची भारतीय सेना की आर्मी वैन ..

Published

on

महिला मोर्चा, मारवाड़ी महिला मंच और स्काउट-गाइड सहित छात्र-छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी, सैनिकों के लिए भेजे रक्षा सूत्र ..

सक्ती, देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन सिपाही–रक्षा सूत्र 0.4” एवं ‘‘एक रक्षा सूत्र जवानों के नाम’’ अभियान के तहत मंगलवार को भारतीय सेना की आर्मी वैन सक्ती पहुंची। कचहरी चौक में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी साहू के नेतृत्व में महिलाओं ने सेना के जवानों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में मारवाड़ी महिला मंच की सदस्याओं, स्काउट-गाइड तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महिलाओं एवं छात्राओं ने सेना के जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए एकत्रित किए गए राखी एवं रक्षा सूत्र भी सेना के प्रतिनिधियों को सौंपे गए।

रक्षा सूत्रों के माध्यम से जवानों तक पहुंचा स्नेह –

जिले की माताओं, बहनों, बच्चों एवं विभिन्न विद्यालयों से एकत्रित राखियों और रक्षा सूत्रों को सेना की ओर से सक्ती पहुंचे भाई गजेंद्र सिंह को ससम्मान सौंपा गया। इन रक्षा सूत्रों के माध्यम से जिलेवासियों ने देश की रक्षा में दिन-रात तैनात वीर सैनिकों तक अपना प्रेम, सम्मान और आशीर्वाद पहुंचाया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि सैनिक अपने परिवार से दूर रहकर देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हैं, ऐसे में रक्षाबंधन के अवसर पर देश की बहनों द्वारा भेजी गई राखियां उनके लिए भावनात्मक रूप से विशेष महत्व रखती हैं।

चार वर्षों से संचालित हो रहा अभियान –

अभियान के संयोजक एवं पूर्व सैनिक महेंद्र प्रताप सिंह राणा ने बताया कि ‘‘ऑपरेशन सिपाही–रक्षा सूत्र’’ अभियान पिछले चार वर्षों से संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश की जनता और सीमाओं पर तैनात सैनिकों के बीच भावनात्मक संबंध को मजबूत करना तथा जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के बस्तर-दंतेवाड़ा क्षेत्र से शुरू हुए इस अभियान को प्रदेशभर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है तथा बड़ी संख्या में रक्षा सूत्र एकत्रित किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि देश के सैनिक अपने परिवार से दूर रहकर कठिन परिस्थितियों में सीमाओं की रक्षा करते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों द्वारा भेजी गई राखियां उन्हें यह भावनात्मक संदेश देती हैं कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

भाजपा पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद –

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष सुश्री अन्नपूर्णा राठौर, जिला महामंत्री श्रीमती शीला डनसेना, जिला पंचायत सदस्य आशा साव, कीर्तन चंद्रा, सोनू जायसवाल, पिंटू अग्रवाल सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, मारवाड़ी महिला मंच की सदस्याएं, स्काउट-गाइड, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि देश की सीमाओं पर कठिन परिस्थितियों में राष्ट्र की सुरक्षा में तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। ‘‘एक रक्षा सूत्र—जवानों के नाम’’ अभियान सैनिक भाइयों के प्रति देश की माताओं, बहनों और बच्चों के स्नेह, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके सुरक्षित एवं सफल दायित्व निर्वहन की कामना की।

Latest

खबर सक्ती ...3 दिन ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में झमाझम बारिश, औसतन 30.1 मिमी वर्षा दर्ज ..

नया बाराद्वार तहसील में सर्वाधिक 53.6 मिमी बारिश, सक्ती में 41.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हरकत में आया जिला प्रशासन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए सर्वेक्षण के निर्देश ..

जिले में एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की टीमें खेतों में उतरकर लेंगी फसलों की स्थिति का जायजा , प्रभावित...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

नगरीय विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

नालंदा परिसर, जल आवर्धन योजना और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा, 5399 स्वीकृत आवासों में से 5182...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सकरेली कला में शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ..

कथा के तीसरे दिन पंडित नारायण दास महाराज ने सुनाई सती और भगवान शिव की दिव्य कथा , प्रतिकूल मौसम...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश ..

पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी .....

ख़बर रायपुर4 दिन ago

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश , प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह ..

रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन , राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..4 दिन ago

महाराष्ट्र में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त ..

सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के नाम पर कराया जा रहा था काम, मजदूरी नहीं मिलने और मारपीट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending