खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..
डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरुआत, खेत में पहुंचकर कलेक्टर ने लिया जायजा ..

752 गांवों के 5.34 लाख खसरों का होगा डिजिटल सर्वे, कलेक्टर ने दिए गुणवत्तापूर्ण सर्वे के निर्देश ..
सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले में किसानों की फसलों और खेतों का सटीक एवं अद्यतन डिजिटल डाटा तैयार करने के उद्देश्य से डिजिटल क्रॉप सर्वे अभियान की शुरुआत हो गई है। अभियान के तहत कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने ग्राम सालर पहुंचकर किसान के खेत में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का भौतिक सत्यापन किया और सर्वे की प्रक्रिया का अवलोकन किया।
जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके तहत जिले के 752 गांवों के कुल 5 लाख 34 हजार 759 खसरों को सर्वे के लक्ष्य में शामिल किया गया है। सर्वे के माध्यम से खेतों में बोई गई फसलों सहित कृषि भूमि से संबंधित आवश्यक जानकारी का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सर्वे कार्य की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए स्वयं खेतों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व विभाग के मैदानी अमले राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक खेत का सर्वे निर्धारित मापदंडों के अनुसार सावधानीपूर्वक किया जाए तथा फसल एवं भूमि से संबंधित आंकड़ों का सही आकलन दर्ज किया जाए।
उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों की फसल एवं कृषि भूमि से संबंधित सटीक जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे भविष्य में कृषि एवं राजस्व संबंधी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी।
इस दौरान एसडीएम सारंगढ़ उमेश कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर राणा विजय, तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























