Connect with us

ख़बर रायपुर

नारकोटिक्स के वित्तीय नेटवर्क पर प्रहार के लिए प्रभावी जांच जरूरी – एडीजी अमित कुमार ..

Published

on

पुलिस मुख्यालय में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर राज्यस्तरीय कार्यशाला ,

नशे से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान और जब्ती पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण ..

रायपुर, नारकोटिक्स के मामलों में केवल आरोपियों तक पहुंचने के बजाय नशे के अवैध कारोबार से जुड़े पूरे वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में नारकोटिक्स प्रकरणों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रदेशभर से उप पुलिस अधीक्षक से सहायक उप निरीक्षक स्तर तक के 70 पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स अमित कुमार ने कहा कि नारकोटिक्स के मामलों में अपराधियों को सजा दिलाने के साथ ही उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की पहचान और जब्ती कर वित्तीय नेटवर्क को तोड़ना आवश्यक है। इसके लिए प्रभावी और व्यापक विवेचना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि नारकोटिक्स पदार्थ कहां से आ रहा है, कौन इसकी आपूर्ति कर रहा है और इसे किस तक पहुंचाया जा रहा है, इन सभी पहलुओं पर फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक स्थापित करते हुए वित्तीय जांच की जानी चाहिए। इससे नशे के कारोबार से जुड़े वित्तीय नेटवर्क की पहचान कर उसके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सकती है।

उप पुलिस महानिरीक्षक, नारकोटिक्स श्रीमती पारुल माथुर ने कहा कि एनडीपीएस प्रकरणों की विवेचना में विभिन्न संबंधित एजेंसियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नशे के कारोबार से अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की पहचान और उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने नारकोटिक्स की सप्लाई रिडक्शन, डिमांड रिडक्शन, हार्म रिडक्शन और रिहैबिलिटेशन के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यशाला के प्रथम सत्र में इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग, रायपुर के डिप्टी डायरेक्टर प्रकाश चंद्र चौहान ने विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने बताया कि वित्तीय जांच के माध्यम से यह पता लगाया जा सकता है कि नशे के अवैध कारोबार में अवैध धन कहां से आ रहा है और उसे कहां निवेश किया जा रहा है।

द्वितीय सत्र में नेशनल एकेडमी ऑफ कस्टम्स, इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड नारकोटिक्स, रायपुर के एडिशनल असिस्टेंट डायरेक्टर सलमान इम्तियाज हुसैनी ने जीएसटी के विश्लेषण के माध्यम से अवैध धन और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन का पता लगाने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अनामिका जैन सहित पुलिस मुख्यालय के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Latest

ख़बर रायपुर42 मिनट ago

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, कृषि मंत्री राम विचार नेताम बैठक में हुए...

ख़बर रायपुर55 मिनट ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, मंत्रिपरिषद के निर्णय : 30 सितंबर 2026। (1) मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में लागू अतिथि व्याख्याता नीति...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

नारकोटिक्स के वित्तीय नेटवर्क पर प्रहार के लिए प्रभावी जांच जरूरी – एडीजी अमित कुमार ..

पुलिस मुख्यालय में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर राज्यस्तरीय कार्यशाला , नशे से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान और...

खबर बिलासपुर2 घंटे ago

स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा और नितिन तिवारी को दी गई विदाई ..

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्यों की सराहना कर किया सम्मानित .. बिलासपुर, जिले से स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा...

खबर बिलासपुर2 घंटे ago

कर्तव्यों में गंभीर लापरवाही पर कनिष्ठ लेखा परीक्षक निलंबित ..

जांच में प्रथमदृष्टया अनियमितता पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई .. बिलासपुर, जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने...

खबर बिलासपुर2 घंटे ago

बडी खबर: जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, चुनाव याचिका की सुनवाई पर रोक से इनकार ..

हाई कोर्ट में जारी रहेगा चुनाव याचिका का ट्रायल, सुप्रीम कोर्ट ने सभी कानूनी दलीलें खुली रखते हुए SLP का...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती में अंतरराज्यीय तर्ज पर चल रहे बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़: 4 गिरफ्तार, 4 बाइकें बरामद; पुलिस खंगाल रही बड़ा नेटवर्क ..

चार आरोपी और चार बाइकें बरामद… कहानी अभी बाकी! , सक्ती पुलिस खंगाल रही चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों व संभावित...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद किया .. सक्ती, शादी का...

खबर जांजगीर-चांपा ..23 घंटे ago

आंगन मिलन सेवा में पहुंचीं जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव ..

पोषण, स्वास्थ्य और बाल संरक्षण के प्रति किया जागरूक, आशा साव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की राजनीतिक हताशा : कवि शरण वर्मा ..

आयुष शर्मा बोले—आरोप-प्रत्यारोप के बजाय अपनी राजनीतिक कमियों पर कांग्रेस करे आत्ममंथन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending