ख़बर रायपुर
करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री साय ..

कंवर समाज के सामाजिक भवनों व सांस्कृतिक मंच के लिए 90 लाख, राजधानी में प्रतिवर्ष करमा महोत्सव हेतु 10 लाख देने की घोषणा ..
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि करमा तिहार हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा, आस्था और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने, सामाजिक एकता बनाए रखने और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता है। कंवर समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को सहेजकर नई पीढ़ी के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
मुख्यमंत्री साय शुक्रवार को राजधानी रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज युवा प्रभाग महानगर इकाई द्वारा आयोजित भव्य करमा परब महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर महोत्सव का शुभारंभ किया और प्रदेशवासियों को करमा तिहार की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कंवर समाज के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कोरबा जिले के मड़वारानी में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए, रायपुर के टाटीबंध में सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रुपए तथा कांकेर जिले के ग्राम जेफरा में सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके साथ ही राजधानी रायपुर में प्रतिवर्ष करमा महोत्सव के आयोजन के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।
शिक्षा, नशामुक्ति और सामाजिक एकजुटता पर जोर –
मुख्यमंत्री ने कहा कि करमा तिहार केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति और मानव जीवन के अटूट संबंध का उत्सव है। जल, जंगल और जमीन हमारी संस्कृति तथा जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी सांस्कृतिक पहचान बनाए रखते हुए आधुनिक शिक्षा, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही नशे से दूर रहने, समाज में जागरूकता फैलाने और सामाजिक एकजुटता मजबूत करने की अपील की।

साय ने कहा कि जनजातीय समाज का सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान राज्य सरकार की प्राथमिकता है। पीएम-जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में आवास, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
युवाओं और किसानों के हित में सरकार प्रतिबद्ध –
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार और खेल सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। जनजातीय युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल की क्षमता बढ़ाकर 200 सीट की गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीद रही है। तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक 4 हजार से बढ़ाकर 5,500 रुपए प्रति मानक बोरा किया गया है। वहीं, महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए की सहायता दी जा रही है। सरकार गरीब परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने और भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक सहायता देने के लिए भी प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने समाजजनों से अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए शिक्षा, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और उद्यमिता को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपनी जड़ों से जुड़े रहकर ही विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रभावी भागीदारी निभाई जा सकती है।
कार्यक्रम को अखिल भारतीय कंवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल्या साय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष डॉ. नंद कुमार साय, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, विधायक अनुज शर्मा, हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर, प्रदेश कंवर समाज के अध्यक्ष हरवंश सिंह मिरी, रायपुर महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह पैकरा सहित जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























