Connect with us

ख़बर रायपुर

सम्मान से बेहतर कार्य करने की मिलती है प्रेरणा – राज्यपाल श्री हरिचंदन ..

Published

on

छत्तीसगढ़ विधानसभा में उत्कृष्टता अलंकरण समारोह और विधायकों का बिदाई समारोह आयोजित ,

छत्तीसगढ़ विधानसभा ने विकास के अनेक सोपान गढ़े – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ..

रायपुर, 22 जुलाई 2023 को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा आयोजित ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह‘‘ और पंचम विधानसभा के विधायकों के लिए आयोजित बिदाई समारोह में मुख्य अतिथि बतौर शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मुुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव, संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधानसभा के उपाध्यक्ष संतराम नेताम सहित केबिनेट के अन्य मंत्रीगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में उत्कृष्ट विधायकों एवं उत्कृष्ट संसदीय पत्रकारों को सम्मानित करने की यह परंपरा अत्यंत सराहनीय है। इससे विधायकों एवं मीडियाकर्मियों को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।


इस कार्यक्रम में सत्तापक्ष की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा और प्रतिपक्ष की विधायक श्रीमती रंजना दिपेन्द्र साहू को वर्ष 2022 का उत्कृष्ट विधायक सम्मान और विधायक धर्मजीत सिंह को पंचम विधानसभा के जागरूक विधायक सम्मान से नवाजा गया। प्रिंट मिडिया के राहुल जैन और इलेक्ट्रानिक मीडिया के देवव्रत भगत और कैमरामेन रोहित श्रीवास्तव को उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार का सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हरिचंदन ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक मजबूत विधायिका जनहित, विकास और सुशासन का आधार स्तंभ है। निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जनता की सेवा करने का सर्वोत्तम अवसर मिलता है, उन पर राज्य और नागरिकों के हित में काम करने की भी जिम्मेदारी है। इसी प्रकार मीडिया विधायिका, कार्यपालिका और नागरिकों के बीच सेतु का काम करता है। छत्तीसगढ़ में मीडिया ने अपने विभिन्न रूपों के माध्यम से न केवल आम जनता को जागरूक, शिक्षित किया है, बल्कि राज्य के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर पंचम विधानसभा के सदस्यों को बिदाई भी दी गई। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने सभी से आग्रह किया कि अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर सदैव जनहित एवं जनकल्याण के लिए कार्य करें। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि छत्तीसगढ़ विधानसभा की गिनती देश की सर्वश्रेष्ठ विधानसभाओं में होती है। विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जो सामंजस्य और सम्मान का भाव है, वो निश्चित तौर पर प्रशंसनीय है।

राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी की मदद से कामकाज संचालन को अभिनव पहल बताया और कहा कि पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन ,ग्लोबल वार्मिंग जैसे गंभीर मुद्दो पर और ज्यादा कार्य करने की जरूरत है। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत सभी से यह अपील कि जनभागीदारी से वर्ष 2025 तक छत्तीसगढ़ से टीबी को खत्म करने के लक्ष्य पर काम करें।

छत्तीसगढ़ विधानसभा ने अनेक स्वस्थ परंपराओं व नियमों को स्थापित किया –

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के विगत पांच साल का कार्यकाल बहुत चुनौती पूर्ण रहा। लेकिन सत्तापक्ष और विपक्ष ने मिलकर छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम किया। इस विधानसभा ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए है। कोविड महामारी के दौरान भी विधानसभा की कार्यवाही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जारी रही। विगत 23 वर्ष के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ विधानसभा ने अनेक स्वस्थ परंपराओं व नियमों को स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा ने विकास के अनेक सोपान गढ़े हैं। चाहे पक्ष हो या विपक्ष या अन्य दल के सदस्य हों सभी का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मिलकर काम करना है। सत्ता पक्ष ने विधानसभा में अनेक ऐसे प्रस्ताव लाए जो छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मील का पत्थर साबित हुए। विपक्ष के सदस्यों ने भी सत्ता पक्ष की कमजोरियों को उजागर करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में छत्तीसगढ़ विधानसभा में संसदीय मूल्यों को संरक्षित रखते हुए छत्तीसगढ़ की श्रेष्ठता के लिए बेहतर कार्य किया। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा में 18 प्रतिशत महिला विधायक है। विधानसभा के सभी सदस्यों ने जनसेवा को अपना ध्येय माना और संसदीय दायित्वों को बखूबी पूरा करने में योगदान दिया है। सभी सदस्यों ने संसदीय आचार, व्यवहार और संस्कृति को सीखा और मजबूती प्रदान की। नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। आभार प्रदर्शन संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे द्वारा किया गया। राज्यपाल हरिचंदन ने मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियो को स्मृति चिन्ह भेंट किया। राज्यपाल को भी विधानसभा द्वारा सम्मानित किया गया। पंडित उमादत्त शर्मा द्वारा संकलित एवं झाबरमल्ल शर्मा द्वारा संपादित ‘‘भारतीय देश भक्तों की कारावास कहानी‘‘ पुस्तक का विमोचन राज्यपाल ने किया।

इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक वर्तमान एवं पूर्व विधायक गण, विधायकगण, राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा जनप्रतिनिधिगण एवं आमंत्रित अतिथिगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर रिखी क्षत्री के दल द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में सक्ती में सख्त कार्रवाई: डभरा के दो ठिकानों पर छापा, 19 लीटर अवैध शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

मुआवजे की ढाल में छुपे जिम्मेदार! 25 मजदूरों की मौत, आरोपी अब भी बेखौफ ..

वेदांता पावर प्लांट कांड: 18 नामजद, लेकिन गिरफ्तारी शून्य — 16 दिन से सिस्टम मौन , न्याय पर पर्दा? जांच...

खबर खरसिया ..1 दिन ago

🚨 ऑपरेशन अंकुश: खरसिया में ऑनलाइन IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 3 सटोरिये गिरफ्तार ..

🚨 खरसिया पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 51 हजार रुपये नकद व मोबाइल जब्त, व्हाट्सएप-वेबसाइट से चल रहा था सट्टा नेटवर्क...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

“सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत सक्ती में 15 दिवसीय खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन जांच और कार्रवाई ..

जांच अभियान में खुली पोल: एक्सपायरी सामान नष्ट, गंदगी पर सख्त निर्देश .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में शोक की लहर: समाजसेवी जनाब मोहम्मद नफीस कुरैशी का निधन, सुपुर्द-ए-खाक में उमड़ा जनसैलाब ..

नोएडा में हार्ट अटैक से निधन: सक्ती के समाजसेवी नफीस कुरैशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी की 80वीं जयंती पर गौरेला में श्रद्धांजलि सभा, अर्जुन राठौर सहित हजारों समर्थक रहे उपस्थित ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री की 80वीं जन्म जयंती के अवसर पर गौरेला स्थित उनके समाधि स्थल पर एक...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में शोक की लहर: मोहम्मद नफीस कुरैशी का इंतक़ाल ..

स्टेशन रोड के निवासी नफीस कुरैशी नहीं रहे, जनाज़े का वक्त बाद में होगा घोषित .. सक्ती, स्टेशन रोड क्षेत्र...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविर का होगा आयोजन ..

जिले में 4 मई से 10 जून 2026 तक होगा समाधान शिविर का आयोजन .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश रैली, नगर के अग्रसेन चौक मे राहुल गांधी का किया पुतला दहन ..

सक्ती, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला महिला मोर्चा सक्ती द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

विश्व मलेरिया दिवस पर जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान एवं संगोष्ठियों का किया गया आयोजन ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में विश्व...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending