Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

क्रेशर संघ अकलतरा द्वारा ग्राम किरारी में पौधरोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन ..

Published

on

विधायक, डीएफओ, एडीएम सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण ..

जांजगीर-चांपा, 28 जुलाई 2023 को अकलतरा विकासखंड ग्राम किरारी में आज अकलतरा विधायक सौरभ सिंह के मुख्य आतिथ्य में क्रेशर संघ अकलतरा द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में रोजगार गांरटी योजना के तहत इंदिरा उद्यान नर्सरी अकलतरा में तैयार किये गये 1 हजार पौधों का लगभग 4 एकड़ क्षेत्र में रोपण किया जाएगा। यह पौधे वन विभाग द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। इस दौरान अकलतरा विधायक सौरभ सिंह व डीएफओ दिनेश पटेल ने आंवला और अपर कलेक्टर एस पी वैद्य ने शीशम का पौधे का रोपण किया। इसके साथ यहां अन्य जनप्रतिनिधि, क्रेशर संघ के सदस्यों ने पौधारोपण किया।

अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमे अधिक से अधिक पौधरोपण कर उसकी रक्षा करनी चाहिए। आज बिना पौधे के हमारा पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। जगह जगह सूखा और ग्लोबल वार्मिग की समस्या हो रही है। इसके लिए हम अधिक से अधिक पौधरोपण करते हुए पर्यावरण को बचाएं ताकि आने वाले पीढ़ी का भविष्य में अच्छा पर्यावरण मिल सके। पौधारोपण के लिए उन्होंने क्रेशर संघ को बधाई दी। वनमंडलाधिकारी दिनेश पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण को बचाना सबसे ज्यादा जरूरी है। बिना वृक्षों के पर्यावरण का वजूद संभव नहीं हैं। जो आप पौधरोपण कर रहे है उनका देखरेख भी करें ताकि अगले वर्ष हम और बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर सकें। अपर कलेक्टर एसपी वैद्य ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि आज सबसे आवश्यक है पर्यावरण व जलवायु को ठीक रखना। विकास जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। आदमी स्वस्थ है तो विकास के मायने है। आज वृक्षारोपण का बीड़ा हमने अपने हाथों में लिया है। पौधरोपण कर नियमित देखरेख भी करें ताकि भविष्य में पौधे जीवित आवश्यक है और हमारे पर्यावरण और हमारे जीवन के काम आए।

इस अवसर पर अकलतरा एसडीएम विक्रान्त अंचल, खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा, खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी, अकलतरा क्रेशर संघ के अध्यक्ष संजय छापरिया, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश जैन, सचिव विकास केडिया, छत्तीसगढ़ के क्रेशर संघ के महासचिव पराग बढ़े, जिला पंचायत सदश्य गगन जयपुरिया, सुमित प्रताप सिंह, सुशांत सिंह, किरारी सरपंच श्रीमती फुलेश्वरी चौहान, नीरज शर्मा, मनीष शर्मा, जुगल किशोर, प्रेमसिंह, विनोद केडिया, अविनाश मोदी सहित संघ के सदस्य और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending