Connect with us

ख़बर रायपुर

छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य जहां तैयार की गई आंगनबाड़ी एवं बालवाड़ी गतिविधि आधारित पुस्तिका : मंत्री रविन्द्र चौबे ..

Published

on

शिक्षामंत्री के कर कमलों से पुस्तिका का हुआ विमोचन ..

रायपुर, स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन की दिशा में छत्तीसगढ़ राज्य ने अभूतपूर्व कार्य करते हुए बालवाड़ी एवं आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए गतिविधि पुस्तिका एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के लिए दैनिक कार्य योजना का निर्माण किया है। पूरे देश में छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जिसने इस क्षेत्र में पुस्तिका का निर्माण किया है। मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ग्रामीण विकास एवं पंचायत संस्थान निमोरा के सभागार में आयोजित पुस्तिका विमोचन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

स्कूल शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे ने पुस्तिका के लिए दोनों विभाग और उनके संचालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में इसके धरातल में क्रियान्वयन पर जोर दिया। साथ ही छत्तीसगढ़ के छोटे बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए इसे नितांत आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बताया। स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. एस भारती दासन द्वारा इसके महत्ता पर चर्चा करते हुए कहा गया कि इससे हमारी शिक्षा की नीव मजबूत होगी जिसका लाभ हमें आगे मिलेगा।

यह पुस्तिका राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ईसीसीई के अनुरूप यूनिसेफ के सहयोग से 03 से 06 वर्ष के बच्चो के लिए तैयार की गई है। जिसके लिए एससीईआरटी की विशेषज्ञ टीम द्वारा पिछले एक वर्ष से लगातार इसमें मेहनत की है। इस अवसर पर सचिव स्कूल शिक्षा डॉ एस भारतीदासन, विशेष सचिव स्कूल शिक्षा एवं संचालक एससीईआरटी राजेश सिंह राणा, संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, यूनीसेफ के विशाल वासवानी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में संचालक एससीइआरटी राजेश सिंह राणा द्वारा इस पुस्तिका के निर्माण, महत्व और आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए आगे की कार्य योजना बताई। इस मौके पर खिलौना आधारित शिक्षण शास्त्र पर खिलौना प्रर्दशनी भी लगाई गई। इस अवसर पर एससीईआरटी की उप संचालक श्रीमती पुष्पा किष्पोट्टा सहित अधिकारी कर्मचारी, शिक्षक, शिक्षिकाए आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में यूनिसेफ से श्रीमती गार्गी परदेसी, एससीईआरटी से सुनील मिश्रा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी, गिरजा शंकर शुक्ला प्रशिक्षण समन्वयक सहित पूरे टीम का कार्य व सहयोग रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली3 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending