Connect with us

खबर सक्ती ...

पत्रकार योम प्रकाश लहरे राजधानी रायपुर में ‘राष्ट्रीय धरोहर हमारे गौरव सम्मान-2023 से हुए सम्मानित ..

Published

on

अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग छ.ग. शासन व गुरू घासीदास शोधपीठ रायपुर के पूर्व अध्यक्ष के हाथों मिला सम्मान ,

यह सम्मान मुझे अपने क्षेत्र में और भी अधिक बेहतर तरीके से करने प्रेरणा देता रहेगा- योम प्रकाश लहरे ..

सक्ती, जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंड़की निवासी सामाजिक कार्यकर्ता योमप्रकाश लहरे 01 सितंबर , शुक्रवार को राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय धरोहर हमारे गौरव सम्मान -2023 से सम्मानित किए गए हैं। उन्हें यह सम्मान 01 सितंबर, शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित सिविल लाईन वृंदावन सभाकक्ष में आयोजित स्थित एक गरिमामय कार्यक्रम में अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग छत्तीसगढ़ राज्य के पी खांडे तथा गुरू घासीदास शोधपीठ रायपुर के पूर्व अध्यक्ष जे आर सोनी, यवतमाल महाराष्ट्र से समाज सेवी डा अकील तथा श्रीमती अन्नपूर्णा ठाकुर बस्तर की उपस्थिति में देशभर से पहुंचे विशिष्टजनों की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

श्री लहरे को यह सम्मान स्वच्छ व सकरात्मक पत्रकारिता के जरिए बहुजन समाज के लोगो में सामाजिक, राजनैतिक व शैक्षणिक जागरूकता लाने में अहम् योगदान के लिए प्रदान किया गया है। इस अवसर पर सम्मान प्राप्त करने के‌ बाद पत्रकार योम प्रकाश लहरे ने शिखर साहित्य समिति दोदेकला रायपुर सहित सभी सम्माननीय जनों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सम्मान मुझे अपने कार्य क्षेत्र में और भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणा देता रहेगा। विदित हो कि पत्रकार योमप्रकाश लहरे को पूर्व में भी कई राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। इनमें नं प्राईड आफ छत्तीसगढ़ अवार्ड, मौलाना बाकिर मुहम्मद मौलवी पत्रकारिता अवार्ड, बेस्ट जर्नलिस्ट नेशनल अवार्ड, महात्मा बुद्ध नेशनल फेलोशिप सम्मान प्रमुख रूप से उल्लेखनीय हैं। गौरतलब हो कि राजधानी रायपुर के स्थानीय सिविल लाइन स्थित वृंदावन सभाकक्ष में 01 सितंबर 2023 को शिखर साहित्य समिति रायपुर (ग्राम्यांचल) दोदेकला के तत्वाधान में राष्ट्रीय धरोहर ज्ञमारे गौरव सम्मान -2023 का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के पी खांडे ने किया। इस अवसर पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में पूर्व अध्यक्ष गुरू घासीदास शोधपीठ रायपुर डा जे आर‌ सोनी, फिल्म निर्माता सतनाम गुरू बलिदानी राजा गुरू बालकदास, सम्पादक राष्ट्रीय धरोहर हमारे गौरव मन्नूलाल चेलक , यवतमाल महाराष्ट्र से डा अकील, बस्तर से श्रीमती अन्नपूर्णा ठाकुर सहित अतिथि उपस्थित रहे। इस मौके पर इस कार्यक्रम में देशभर से पहुंचे 75 विशिष्ट जनों को राष्ट्रीय धरोहर हमारे गौरव सम्मान 2023 सम्मान से सम्मानित किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया ..

रायपुर, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सोनमणि बोरा (भा.प्र.से.-1999) ने आज प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न ..

45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप .. रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी में राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण...

खबर कोरबा7 घंटे ago

बांगो बांध से 2 जलद्वार बंद, अब 7 गेट से छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी ..

जलस्तर 358.24 मीटर, 91.54 प्रतिशत भराव; पानी की आवक घटने से लिया गया निर्णय .. कोरबा, मिनीमाता हसदेव बांगो बांध...

खबर बिलासपुर7 घंटे ago

बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम ..

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर बिलासपुर7 घंटे ago

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा की ..

किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण , नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..8 घंटे ago

डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरुआत, खेत में पहुंचकर कलेक्टर ने लिया जायजा ..

752 गांवों के 5.34 लाख खसरों का होगा डिजिटल सर्वे, कलेक्टर ने दिए गुणवत्तापूर्ण सर्वे के निर्देश .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती के सकरेली (बा.) में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, अवैध महुआ शराब बेचने वाली एक महिला गिरफ्तार, 7 लीटर मदिरा जब्त ..

सक्ती, जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई...

खबर कोरबा9 घंटे ago

सिमगा हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस ..

प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को दिलाई राष्ट्रभक्ति, एकता-अखंडता और नशामुक्त भारत की शपथ .. कोरबा, पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने दरहाघाट में 20 अगस्त को होगा मॉकड्रिल ..

प्रशासन की तत्परता और विभागीय समन्वय की होगी परीक्षा, कलेक्टर ने की आमजन से सहयोग की अपील .. सक्ती, राष्ट्रीय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending