Connect with us

ख़बर रायपुर

बड़ी खबर: रेलों के अनियमित चालन, कभी भी निरस्त किये जाने से आम जनता हलाकान, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कराया अवगत ..

Published

on

पत्र में लिखा, रेलवे द्वारा पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों से भी एक्सप्रेस ट्रेन का किराया वसूला जा रहा ,

जनता की पीड़ा को देखते हुए प्रधानमंत्री से रेलवे को आवश्यक निर्देश प्रदान करने का किया अनुरोध ..

रायपुर, ट्रेनों के अनियमित चालन, कभी भी निरस्त किये जाने और पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों से भी एक्सप्रेस ट्रेन का किराया लिये जाने जैसी दिक्कतों से आम जनता को हो रही परेशानी के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि रेलवे प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य से गुजरने वाली अनेक लम्बी दूरी की ट्रेनों तथा स्थानीय यात्री ट्रेनों को विगत लम्बी अवधि से बिना किसी पूर्व सूचना एवं औचित्य पूर्ण कारण के निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है। शेष ट्रेनों के भी अत्यधिक विलम्ब से चलने के कारण राज्य के लाखों ट्रेन यात्रियों के मन में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रेलवे प्रशासन एवं केन्द्र सरकार से अनेक बार अनुरोध करने के बाद भी हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा है। व्यापक जनहित के इस विषय पर केन्द्र सरकार की उदासीनता से जनमानस अत्यधिक उद्वेलित है।

उन्होंने लिखा कि यात्री ट्रेनों के अव्यवस्थित संचालन का मुख्य कारण राज्य के खनिजों की अन्य राज्यों को ले जाने वाली माल गाड़ियों की संख्या में वृद्धि होना तथा परिचालन में उन्हें यात्री ट्रेनों की तुलना में प्राथमिकता दिया जाना है। यात्रियों के असंतोष का एक अन्य कारण यह भी है कि रेलवे द्वारा पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों से भी एक्सप्रेस ट्रेन का किराया वसूला जा रहा है। यात्री ट्रेनों के परिचालन में ऐसी अव्यवस्था तथा अराजकता देश के अन्य किसी प्रदेश में नहीं है। प्रदेश के इतने गंभीर मामले का इसने समय से हल नहीं निकलने से राज्य की जनता में आक्रोश एवं असंतोष बढ़ता जा रहा है।

श्री बघेल ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि राज्य की जनता की पीड़ा के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए बिना किसी और विलम्ब के सभी यात्री ट्रेनों का परिचालन पूर्ववत आरंभ करने तथा ट्रेनों की घंटों लेट लतीफी पर रोक लगाने हेतु रेलवे मंत्रालय को आवश्यक निर्देश प्रदान किया जाए, जिससे कि जनता के व्यापक असंतोष एवं आन्दोलन को समाप्त किया जा सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा पर महंत दंपति का संदेश—प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना ..

शक्ति उपासना और नई ऊर्जा का पर्व: महंत दंपति ने दी शुभकामनाएं, छत्तीसगढ़ की संस्कृति का किया गौरवगान .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन ..

नवीन हॉस्टल भवन निर्माण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विकास संबंधित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई , मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

जबरन दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

निजी हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत पर गहरी संवेदना: पीड़ित वर्ग को हर संभव...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री साय ..

मुख्यमंत्री ने ‘मोदी के राज्य से लौटकर’ पुस्तक का किया विमोचन , छत्तीसगढ़ की महिला पत्रकारों के गुजरात भ्रमण पर...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

मानवाधिकार एवं महिला सेल की जिला अध्यक्ष कांता यादव का 40वां जन्मदिन धूमधाम से मना, समाज सेवा को लेकर मिली सराहना ..

जन्मदिन पर गूंजा सम्मान: पत्रकार संघ सक्ती के जिला अध्यक्ष तपेश शर्मा ने की कांता यादव के कार्यों की प्रशंसा...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से अमरिका बंजारे बनीं आत्मनिर्भर, बदली जिंदगी की तस्वीर ..

स्व-सहायता समूह और सरकारी योजनाओं ने बदली तस्वीर, अमरिका बनीं महिलाओं के लिए मिसाल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन की महतारी...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती में आबकारी का बड़ा छापा: 5लीटर से अधिक महुआ शराब के साथ आरोपी राज सिंह राजपूत गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में सख्त कार्रवाई: घर से चल रहा अवैध शराब कारोबार, आदतन तस्कर भेजा गया जेल .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष फिर बने श्यामसुंदर अग्रवाल, सर्वसम्मति से हुआ चयन ..

समाज की एकजुटता का संदेश: अग्रवाल सभा सक्ती की कमान फिर संभालेंगे श्यामसुंदर अग्रवाल .. सक्ती, अग्रवाल सभा सक्ती की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रीवा–रायपुर हवाई सेवा से विकास को मिलेगी नई रफ्तार : उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ..

रीवा–रायपुर फ्लाइट से बढ़ीं नजदीकियां, रायपुर दौरे पर मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल .. रायपुर, मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई : 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त ..

रायपुर, प्रदेश में घरेलू एलपीजी की उपलब्धता और उपभोक्ताओं तक उसकी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन द्वारा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending