Connect with us

ख़बर रायपुर

”भरोसे का सम्मेलन” नेता प्रतिपक्ष, राज्यसभा मल्लिकार्जुन खडग़े व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमसभा को करेंगे संबोधित ..

Published

on

प्रदेश के 82 चयनित विकासखण्डों में बनने वाले जैतखाम का करेंगे शिलान्यास ,

शासन के विभिन्न योजनाओं के 3088 हितग्राहियों को सहायता राशि व सामग्री का होगा वितरण ,

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरण दास महंत, उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव सहित प्रदेश के दिग्गज 4 अक्टूबर को कोड़ातराई मैदान में आयोजित भरोसे का सम्मेलन मैं होंगे शामिल..

रायपुर, रायगढ़ के कोड़ातराई में आगामी 04 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद मल्लिकार्जुन खडग़े व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे तथा आमसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के 82 चयनित विकासखण्डों में बनने वाले जैतखाम का शिलान्यास करेंगे। साथ ही शासन की विभिन्न योजना के 3088 लाभान्वित हितग्राहियों को 9 करोड़ 8 लाख 35 हजार रूपये की सामग्री व योजनान्तर्गत सहायता राशि वितरित की जाएगी।

इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी ..

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरण दास महंत, सांसद बस्तर दीपक बैज, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव कुमार डहरिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, आदिम जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, सांसद श्रीमती गोमती साय, विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया, विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, विधायक सारंगढ़ श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, महापौर नगर निगम श्रीमती जानकी काटजू, सभापति नगर निगम जयंत ठेठवार, अध्यक्ष जनपद पंचायत पुसौर सुशील भोय, सरपंच कोड़ातराई श्रीमती पद्मलता चौहान की भी उपस्थिति रहेगी।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान)के तहत 539 एस.एच.जी.को 80 लाख 45 हजार रूपये की चक्रीय निधि एवं 1189 एस.एच.जी.को 7 करोड़ 13 लाख 40 हजार रूपये की सामुदायिक निवेश निधि की राशि वितरित की जाएगी। इसी तरह श्रम विभाग के तहत 98 लाख 71 हजार रुपये की लागत से 1317 हितग्राहियों को मिनीमाता महतारी जतन, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक औजार सहायता योजना एवं श्रम विभाग की अन्य योजनाओं के अंतर्गत सामग्री वितरित की जाएगी। शहीद महेन्द्रकर्मा तेन्दुपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत श्रीमती दिलकुंवर राठिया को 4 लाख तथा श्रीमती उर्मिला राठिया को 2 लाख प्रदाय किया जाएगा। कृषि विभाग के तहत किसान समृद्धि योजना अंतर्गत 3 लाख 79 हजार रुपये की लागत के 13 हितग्राहियों को नलकूप खनन एवं अनुदान एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत पम्प सेट का वितरण किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत सहायक उपकरण योजना के तहत ट्रायसायकिल, टीएलएम एवं ब्लाइन्ड स्टिक सहायक उपकरण तथा महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत 9 हितग्राहियों को 6 लाख रुपये की महिला कोष ऋण योजना का वितरण करेंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा पर महंत दंपति का संदेश—प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना ..

शक्ति उपासना और नई ऊर्जा का पर्व: महंत दंपति ने दी शुभकामनाएं, छत्तीसगढ़ की संस्कृति का किया गौरवगान .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन ..

नवीन हॉस्टल भवन निर्माण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विकास संबंधित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई , मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

जबरन दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

निजी हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत पर गहरी संवेदना: पीड़ित वर्ग को हर संभव...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री साय ..

मुख्यमंत्री ने ‘मोदी के राज्य से लौटकर’ पुस्तक का किया विमोचन , छत्तीसगढ़ की महिला पत्रकारों के गुजरात भ्रमण पर...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

मानवाधिकार एवं महिला सेल की जिला अध्यक्ष कांता यादव का 40वां जन्मदिन धूमधाम से मना, समाज सेवा को लेकर मिली सराहना ..

जन्मदिन पर गूंजा सम्मान: पत्रकार संघ सक्ती के जिला अध्यक्ष तपेश शर्मा ने की कांता यादव के कार्यों की प्रशंसा...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से अमरिका बंजारे बनीं आत्मनिर्भर, बदली जिंदगी की तस्वीर ..

स्व-सहायता समूह और सरकारी योजनाओं ने बदली तस्वीर, अमरिका बनीं महिलाओं के लिए मिसाल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन की महतारी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में आबकारी का बड़ा छापा: 5लीटर से अधिक महुआ शराब के साथ आरोपी राज सिंह राजपूत गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में सख्त कार्रवाई: घर से चल रहा अवैध शराब कारोबार, आदतन तस्कर भेजा गया जेल .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष फिर बने श्यामसुंदर अग्रवाल, सर्वसम्मति से हुआ चयन ..

समाज की एकजुटता का संदेश: अग्रवाल सभा सक्ती की कमान फिर संभालेंगे श्यामसुंदर अग्रवाल .. सक्ती, अग्रवाल सभा सक्ती की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रीवा–रायपुर हवाई सेवा से विकास को मिलेगी नई रफ्तार : उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ..

रीवा–रायपुर फ्लाइट से बढ़ीं नजदीकियां, रायपुर दौरे पर मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल .. रायपुर, मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई : 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त ..

रायपुर, प्रदेश में घरेलू एलपीजी की उपलब्धता और उपभोक्ताओं तक उसकी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन द्वारा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending