Connect with us

ख़बर रायपुर

कांग्रेस ने पीएम के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की मुख्य निर्वाचन आयुक्त से की शिकायत ..

Published

on

रायपुर, 29 अक्टूबर। विगत कई वर्षों से प्रसारित हो रहे प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को कांग्रेस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्तको कार्यवाही हेतु शिकायत भेजी है।

शिकायत में कहा है कि पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं, आदर्श आचार संहिता लागू है, ऐसे समय में प्रधानमंत्री के मन की बात का रेडियो और टीवी में प्रसारण आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संवैधानिक पद पर रहते हुये, राजनैतिक लाभ के लिये विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण विभाग के अधीन आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के कार्यक्रम का इरादतन दुरुपयोग किया है।

भाजपा के नेताओं द्वारा चुनावी लाभ के लिए प्रधानमंत्री के मन की बात को मतदाताओं को सुनाने का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ में दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अरुण साव सहित लगभग सभी भाजपा के प्रत्याशियों ने जनसभा आयोजित कर मन की बात का प्रसारण किया। मन की बात सुनने के लिये भाजपा द्वारा आयोजित सभा में गाड़ियो में भरकर भीड़ लायी गयी, प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम का विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियो द्वारा प्रचार के लिये उपयोग किया गया है।

अतः निवेदन है कि प्रधानमंत्री के मन की बात के प्रसारण को सुनने सुनाने का सार्वजनिक आयोजन आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के खर्चे की राशि भाजपा के प्रत्याशियो से वसूल किया जाये और भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ के सभी 90 प्रत्याशियों के चुनावी खर्च में जोड़ा जाए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत ..

सक्ती, नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शाला सक्ती में मंगलवार को शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

आगामी बरसात के मौसम में पौधारोपण की तैयारियां करें सुनिश्चित- कलेक्टर , सीएम हेल्पलाईन और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 33 आवेदन प्राप्त ..

सक्ती, जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

🚨 कारोंके शीशे तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया ..

🚨 20 कैमरों के फुटेज और 4 हजार मोबाइल नंबरों की जांच से खुला राज , 🚨 मालखरौदा-जैजैपुर में दहशत...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🚨 बडी खबर: अकलतरा में ISI लिंक संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद सक्ती पुलिस अलर्ट , सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी निगरानी ..

🚨 एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर सक्ती में सुरक्षा सख्त, रेलवे स्टेशन, होटल-लॉज और सार्वजनिक स्थलों पर चला सघन...

खबर बीजापुर ..1 दिन ago

डीजल संकट पर किसानों का फूटा गुस्सा, विधायक के नेतृत्व में निकली सैकड़ों ट्रैक्टरों की रैली ..

जिले में डीजल किल्लत से ठप खेती-किसानी, किसानों संग सड़क पर उतरे विधायक; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन .. बीजापुर, मानसून...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की राशि का हुआ भुगतान ..

जिले के 85,391 किसानों के खाते में 17 करोड़ 08 लाख रुपये हस्तांतरित .. सक्ती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की सख्ती, अनियमितता मिलने पर मेसर्स कमल सेल्स का विक्रय प्रतिबंधित ..

खाद की कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूली पर होगी कार्रवाई, किसानों से शिकायत करने की अपील .. सक्ती, कलेक्टर अमृत...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आवास प्लस 2.0, 2024 के अंतर्गत पात्रता-अपात्रता मापदण्डों का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ..

24 जून की विशेष ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करने की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती मे पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी का विशेष अभियान शुरू ..

30 जून तक अभिलेख सत्यापन एवं संशोधन कराने की अपील .. सक्ती, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending