Connect with us

ख़बर रायपुर

विकास की हर ईंट पर भाजपा का नाम दर्ज – नड्डा

Published

on

कांग्रेस के सारे मुख्यमंत्री माटी के माधव रहे, छत्तीसगढ़ अटल जी ने बनाया ,

कांग्रेस ने जनता नहीं सिर्फ अपना भला देखा ,

छत्तीसगढ़ में पांच साल से लगा ग्रहण हटने वाला है ,

भाजपा की चुनावी सभा में भ्रष्टाचार पर जमकर बरसे भाजपा अध्यक्ष ..

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ठेलकाडीह, पंडरिया विधानसभा में चुनावी सभा में भाजपा सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए भ्रष्टाचार के मामलों में कांग्रेस के खिलाफ जमकर आक्रमण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ का विकास किया। यहां विकास की हर एक ईंट पर भाजपा का नाम दर्ज है। कांग्रेस की सरकार ने विकास की एक ईंट भी नहीं रखी। छत्तीसगढ़ में 5 साल से लगा ग्रहण अब हटने वाला है। इतिहास गवाह है कि मध्यप्रदेश के जमाने से कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने छत्तीसगढ़ के लिए कुछ नहीं किया। सब माटी के माधव निकले। चाहे अर्जुन सिंह हों, वोरा हों या शुक्ला हों। अटलजी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया और भाजपा की सरकार ने इसका विकास किया। जनता के लिए काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए चार करोड़ आवास बनाने का लक्ष्य रखा। देश में साढ़े तीन करोड़ आवास बन गए लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की भूपेश सरकार ने गरीबों को उनके आवास नहीं मिलने दिए। कांग्रेस गरीब का हित नहीं करती। सिर्फ अपने भले के काम करती है। भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बना दिए। हर जगह सिर्फ भ्रष्टाचार किया। ऐसी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने डोंगरगढ़ के भाजपा प्रत्याशी विनोद खांडेकर व खैरागढ़ प्रत्याशी विक्रांत सिंह को विजयी बनाने की अपील करते हुए ठेलकाडीह में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिये भ्रष्टाचारी, घोटालेबाज, झूठी भूपेश सरकार को जड़ से उखाड़ फेंके। उन्होंने मां बम्लेश्वरी को नमन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने विकास की एक ईंट नहीं रखी। जबकि छत्तीसगढ़ में विकास की हर ईंट पर भाजपा का नाम दर्ज है। कांग्रेस की जब भी सरकार आती है तो वह अपना भला करती है। भाजपा की सरकार आती है तो वह जन सेवा के लिए समर्पित होती है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में लंबे समय तक छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी सांसद रहे। लेकिन किसी ने भी छत्तीसगढ़ के विकास के लिये आवाज बुलंद नहीं की। यहां के लोगों की चिंता नहीं की। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी ने अलग छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर यहां के लोगों की चिंता की और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होने दी। 2003 में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ की कायापलट करने का काम किया। अपने 15 साल के कार्यकाल में विकास की ऐसी इबारत लिखी जिसकी तारीफ देश -विदेश में हुई।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं, वह करते हैं। जो नहीं कहते, उसे भी वह करके दिखाते हैं। आज भारत पूरे विश्व में पांचवी बड़ी इकॉनामी बन गया है। दुनिया में भारत का हर क्षेत्र में डंका बज रहा है। देश के हर वर्ग के लोगों के लिये मोदी जी ने काम किया। साढ़े तीन करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर पहुंचाने का काम मोदी जी ने किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में 16 लाख परिवारों को आवास देने पैसा भेजा लेकिन भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के गरीबों को लूट लिया। आवास नहीं बनने दिया और पैसा वापस कर दिया। मोदी जी ने नगरनार प्लांट शुरू कर बस्तर के हजारों लोगों को रोजगार दिलाने का काम किया। रायपुर विशाखापट्टनम रेल कॉरीडोर के साथ ही हजारों करोड़ की लागत से ग्रामीण सड़क के साथ साथ राष्ट्रीय सड़क का निर्माण कराया गया।

उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में रेत घोटाला, कोयला घोटाला, गोठान घोटाला, गोबर घोटाला, पीएससी घोटाला, चावल घोटाला, शराब घोटाला जैसे कई घोटाले किये हैं। महतारी सम्मान निधि 500 रुपये देने की घोषणा की लेकिन आज तक पूरी नहीं की। गंगाजल लेकर शराब बंदी करने कसम खाई पर शराब बंद नहीं की। घर- घर शराब डिलीवरी की जा रही है।

राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि डोंगरगढ़ को भ्रष्टाचारी कांग्रेसी विधायक से मुक्त करने भाजपा प्रत्याशी विनोद खांडेकर को जिताकर कमल खिलाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नारा है सबका साथ, सबका विकास। भाजपा प्रत्याशी विनोद खांडेकर ने कहा कि भूपेश सरकार के भ्रष्टाचार से मुक्त कराने डोंगरगढ़ में कमल खिलाएं ताकि प्रदेश में भाजपा की सरकार बन सके।

इस दौरान सभा में डोंगरगढ़ विधानसभा में दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख, जिला अध्यक्ष रमेश पटेल, डोंगरगढ़ विधानसभा प्रत्याशी विनोद खांडेकर व खैरागढ़ प्रत्याशी विक्रांत सिंह एवं कवर्धा में भी बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..8 घंटे ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली1 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending