खबर कोरबा
चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार, तो वहीं अन्य फरार की तलाश जारी ..

कोरबा, छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है, 15 नवंबर की शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा जिसे देखते हुए विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी अपने-अपने प्रचार में जुटे हुए है, इसी बीच कोरबा से चुनाव प्रचार कर रहे कांग्रेसियों पर कुछ बदमाश हमला कर फरार हो गए , इस घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है, सूचना के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है वहीं 3 अन्य फरार बदमाशों की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक घटना कोरबा विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मण बन तालाब के पास मोहल्ले की बताई जा रही है, घटना के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की है, शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि वे कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे थे तभी 5 युवक आए और उनके साथ जमकर मारपीट की और मौके से फरार हो गए , मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है वहीं 3 अन्य फरार बदमाशों की तलाश जारी है।
विवाद के बाद कांग्रेस के बड़े नेता कोतवाली थाने पहुंचे हुए हैं, वहीं मोहल्ले में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है, जिसे देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login