Connect with us

खबर कोरबा

जो कोरबा जिले के मतदाता नहीं, उन्हें मतदान के 48 घंटे पहले छोड़ना होगा जिला ..

Published

on

17 नवंबर को मतदान, 15 नवंबर को पांच बजे शाम से थमेगा राजनैतिक प्रचार ..

कोरबा, विधानसभा निर्वाचन में विभिन्न राजनैतिक दलों के लिए प्रचार करने अन्य जिलों और राज्यों से कोरबा जिले में आये लोगों को मतदान के 48 घंटे पहले वापस लौटना होगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में जारी निर्देशों के अनुसार विधानसभा क्षेत्र की सीमा के बाहर से राजनैतिक प्रचार-प्रसार के लिए आये लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को मतदान के 48 घंटे पहले विधानसभा सीमा क्षेत्र से बाहर जाना होगा। ऐसे व्यक्ति जो कोरबा जिले की चारों विधानसभाओं में से किसी भी विधानसभा के मतदाता नहीं हैं उन्हें भी मतदान के 48 घंटे पहले जिले की सीमा से बाहर जाना होगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि कोरबा जिले की चारो विधानसभाओं के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। मतदान से 48 घंटे पहले बुधवार 15 नवंबर की शाम पांच बजे से राजनैतिक प्रचार थम जायेगा। इसके बाद रैलियां, जुलूस या सभाएं जैसे किसी भी प्रकार का सार्वजनिक प्रचार नहीं होगा, लेकिन प्रत्याशी घर-घर संपर्क कर सकेंगे। कलेक्टर ने बताया कि होटलों और लाजों में बाहर से आकर रूकने वाले लोगों को आज से ही मतदान के 48 घंटे पहले जिला छोड़ने के लिए सूचित कर दिया जाये। उन्होंने इसके लिए होटलों और लाजों के संचालकों को प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। कलेक्टर ने बताया कि मतदान के दिन 17 नवंबर को जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सभी शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे। इसलिए शासकीय काम से भी आने वाले बाहरी लोग मतदान दिन के बाद ही कोरबा में आयें। मतदान से 48 घंटे पूर्व प्रचार समाप्त होने के बाद पुलिस बल द्वारा जिले के सभी लॉज और होटलों की सघन जांच की जायेगी और राजनैतिक प्रचार के लिए बाहर से आये हुए लोगों या पार्टी कार्यकर्ताओं के पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...10 मिनट ago

नगर के गायत्री शक्ति पीठ सक्ती में महायज्ञ के साथ श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया होली पर्व ..

ढोल-नगाड़े, फाग गीत और हर्बल गुलाल के साथ गायत्री मंदिर में मनाई गई आदर्श होली .. सक्ती, नगर के गायत्री...

खबर सक्ती ...52 मिनट ago

हसौद में 10 वर्षीय बालक की मृत्यु पर प्रशासन गंभीर: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर जांच समिति गठित ..

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल ने कहा—हर पहलू की होगी गहन जांच .. सक्ती, विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हसौद में...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य, 21 हजार किसान पीएम किसान योजना के लाभ से हो सकते हैं वंचित ..

सक्ती, जिले के लगभग 21 हजार किसान अब तक एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन नहीं करा सके हैं। इसका सीधा असर...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अवैध खनिज उत्खनन पर प्रशासन सख्त, जेसीबी व हाईवा वाहन जब्त ..

कलेक्टर के निर्देशन में खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्यवाही .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बाराद्वार रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर सभापति आयुष शर्मा ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन, अंडरब्रिज व ओवरब्रिज सहित कई सुविधाओं की मांग ..

ग्रामीणों की सुविधा के लिए आयुष शर्मा की पहल — बाराद्वार स्टेशन पर लिफ्ट, अंडरब्रिज व कोच डिस्प्ले शुरू करने...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

बस्तर की आवाज फिर गूंजेगी संसद में: फूलो देवी नेताम दोबारा राज्यसभा उम्मीदवार घोषित, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने दी बधाई ..

आदिवासी अस्मिता को मिला सम्मान: फूलो देवी नेताम का पुनः मनोनयन, प्रदेशभर में खुशी की लहर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

होली से पहले मातम का कहर: होली मनाने घर जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, भाई की मौके पर मौत, बहन की हालत गंभीर ..

रायपुर, होली के जश्न के बीच कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्त्तार पिकअप ने...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

🚨 तेज रफ्तार का कहर: कार–बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की हालत गंभीर ..

रायपुर, राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार...

खबर रायगढ़22 घंटे ago

🚨 ऑपरेशन ‘शंखनाद’ में 7 मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 18 गौवंश मुक्त ..

🚨 दो पिकअप जब्त, पशु क्रूरता व परिरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई .. रायगढ़, 4 मार्च। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

खबर जांजगीर-चांपा ..23 घंटे ago

🚨 होली पर उपद्रवियों पर पुलिस की सख्ती, 5 आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 मुख्य मार्ग पर अवरोध कर पुलिस पर पथराव, शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त — न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending