Connect with us

खबर रायगढ़

अपर कलेक्टर ने की राजस्व और निर्वाचन कार्यों की समीक्षा ..

Published

on

जिन मतदान केंद्रों में मतदान प्रतिशत अपेक्षा अनुरूप नहीं रहा है, ऐसे सभी मतदान केद्रों के बूथ लेवल ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए ..

रायगढ़, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 की तैयारी और राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण हेतु अपर कलेक्टर राजीव कुमार पाण्डेय ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विधान सभा क्षेत्रवार लंबित फार्म-6, 7 एवं 8 के निराकरण की स्थिति, आयोग द्वारा निर्धारित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारी, डीएसई एवं पीएसई के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। जिन मतदान केंद्रों में मतदान प्रतिशत अपेक्षा अनुरूप नहीं रहा है या विगत विधानसभा निर्वाचन-2018 की तुलना में मतदान प्रतिशत घटा है, ऐसे सभी मतदान केद्रों के बूथ लेवल ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र हेतु डिप्टी कलेक्टर एवं संयुक्त कलेक्टर स्टार के अधिकारियों को विशेष आब्जर्वर नियुक्त किया गया है उन सभी अधिकारियों को चिन्हित मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु कार्य योजना तैयार कर काम करने और एक सप्ताह के भीतर कलेक्टर के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। राजस्व मामलों का निराकरण समय-सीमा में नहीं करने और इस संबंध में प्राप्त शिकायतें सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। भू-अभिलेख शाखा के कतिपय लापरवाह कर्मचारियों को अपने कार्य पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर डी.आर.रात्रे, डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर, डिप्टी कलेक्टर शिव कुमार कंवर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चन्द्रा, उपायुक्त नगर निगम सुतीक्षण यादव सहित संबंधित सभी राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर पाली18 घंटे ago

शिक्षा की गुणवत्ता और संस्कारों को मजबूत बनाने पर जोर, त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की हुई समीक्षा ..

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में आचार्य मासिक बैठक संपन्न, उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के लक्ष्य पर हुआ मंथन...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

कुरदा में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया मंच ..

डभरा के गोबरा गांव में 30 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण पूरा, प्रशिक्षण से लेकर स्वरोजगार तक मिलेंगी...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर सक्ती भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन ..

कांग्रेस सांसद के खिलाफ धरने पर बैठीं महिला कार्यकर्ता, निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग .. सक्ती, महिलाओं और...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

फोन-पे के जरिए ठगी का नया तरीका, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी ..

गांवों के चॉइस सेंटर संचालक ठगों के निशाने पर, अर्जेंट पैसों की जरूरत बताकर खाते में डलवा रहे रकम .....

खबर खरसिया ..2 दिन ago

बरगढ़ में निकली भव्य कलश यात्रा, विधि-विधान से हुई घटस्थापना ..

जय माता दी के जयकारों से गूंजा भाठागांव, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ .. खरसिया,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं ..

मुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों में सुशासन एवं जनकल्याण को मिलेगी नई मजबूती .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित ..

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आगाज 21 अक्टूबर से, मैदान में उतरेंगी छह फ्रेंचाइजी टीमें ..

पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह होंगे लीग के ब्रांड एंबेसडर, ओलंपियन खिलाड़ियों के दम पर सजेगा हॉकी का महासंग्राम ,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी श्रमिक परिवार की मददगार, ममता यादव को मिले 20 हजार रुपये ..

प्रसव के बाद नवजात के पोषण, दवाइयों और देखभाल में मिली आर्थिक राहत, श्रमिक परिवार ने जताया आभार .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending