Connect with us

खबर रायगढ़

पूरे जिले में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी की जयंती पर मनाया गया सुशासन दिवस ..

Published

on

सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने ली गई शपथ ,

गांव में अटल चौक में आयोजित हुए कार्यक्रम ..

रायगढ़, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आज जिले भर में सुशासन दिवस मनाया गया। जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित अटल चौक में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

सुशासन दिवस के अवसर पर नगर निगम क्षेत्र के पतरापाली के अटल चौक में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर महापौर श्रीमती जानकी काटजू, पार्षद एवं पूर्व सभापति सुभाष पांडेय, पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष पंकज कंकरवाल, पार्षद शीनू राव, पार्षद रूप चंद चौधरी, पार्षद नारायण पटेल, नगर निगम आयुक्त सुनील चंद्रवंशी, उपायुक्त सुतीक्षण यादव एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने वाजपेयी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहने, शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेही बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने तथा प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहने हेतु सुशासन दिवस पर शपथ ली। कार्यक्रम में विशेष रूप से सफाई अभियान भी चलाया गया तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई।


ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने मनाया सुशासन दिवस ..


जिले के ग्रामीण अंचलों में भी पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। ग्राम पंचायत परसदा के आश्रित ग्राम मुरालीपाली में सरपंच श्रीमती बेदकुंवर पटेल, पंच श्रीमती बसंत कुंवर पटेल, श्रीमति कुमारी पटेल श्रीमती शांति सागर एवं श्रीमती सुलोचना महंत, श्रीमती कमला सिदार, खेमराज पटेल तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में अटल चौक में सुशासन दिवस मनाया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत टांगरघाट, रोडोपाली, बासनपाली, मौहापाली, सामारुमा जैसे विभिन्न ग्राम पंचायतों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर सुशासन दिवस का आयोजन कर उन्हें याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई।

25 दिसंबर से एक सप्ताह तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान ..

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर जिले में विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। सुशासन दिवस से जिले के सभी नगरीय निकाय, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में एक सप्ताह तक विशेष स्वच्छता अभियान संचालित कीया जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर पाली19 घंटे ago

शिक्षा की गुणवत्ता और संस्कारों को मजबूत बनाने पर जोर, त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की हुई समीक्षा ..

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में आचार्य मासिक बैठक संपन्न, उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के लक्ष्य पर हुआ मंथन...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

कुरदा में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया मंच ..

डभरा के गोबरा गांव में 30 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण पूरा, प्रशिक्षण से लेकर स्वरोजगार तक मिलेंगी...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर सक्ती भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन ..

कांग्रेस सांसद के खिलाफ धरने पर बैठीं महिला कार्यकर्ता, निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग .. सक्ती, महिलाओं और...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

फोन-पे के जरिए ठगी का नया तरीका, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी ..

गांवों के चॉइस सेंटर संचालक ठगों के निशाने पर, अर्जेंट पैसों की जरूरत बताकर खाते में डलवा रहे रकम .....

खबर खरसिया ..2 दिन ago

बरगढ़ में निकली भव्य कलश यात्रा, विधि-विधान से हुई घटस्थापना ..

जय माता दी के जयकारों से गूंजा भाठागांव, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ .. खरसिया,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं ..

मुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों में सुशासन एवं जनकल्याण को मिलेगी नई मजबूती .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित ..

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आगाज 21 अक्टूबर से, मैदान में उतरेंगी छह फ्रेंचाइजी टीमें ..

पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह होंगे लीग के ब्रांड एंबेसडर, ओलंपियन खिलाड़ियों के दम पर सजेगा हॉकी का महासंग्राम ,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी श्रमिक परिवार की मददगार, ममता यादव को मिले 20 हजार रुपये ..

प्रसव के बाद नवजात के पोषण, दवाइयों और देखभाल में मिली आर्थिक राहत, श्रमिक परिवार ने जताया आभार .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending