Connect with us

खबर सक्ती ...

मेरठ में अपहृत बालक सकुशल बरामद, शातिर गिरोह का पर्दाफाश ..

Published

on

सक्ती पुलिस और मेरठ पुलिस का संयुक्त अभियान सफल ,

मानव तस्करी गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी ..

सक्ती, मेरठ से अपहृत 16 वर्षीय बालक को सक्ती पुलिस ने मेरठ में सुरक्षित बरामद किया, इस महत्वपूर्ण सफलता के साथ ही एक शातिर गिरोह का भी पर्दाफाश हुआ जो बच्चों का अपहरण कर मानव तस्करी में संलिप्त था। पुलिस की तत्परता और विभिन्न विभागों के समन्वय से यह महत्वपूर्ण केस सुलझाया गया।

घटना का विवरण –

डोमाडीह हसौद निवासी जगदीश केवट ने थाना हसौद में सूचना दी थी कि उनका 16 वर्षीय छोटा बेटा अपने बड़े भाई जयश्री केवट के साथ 15 सितंबर 2024 को उत्कल एक्सप्रेस से हरिद्वार जा रहा था। रास्ते में मेरठ के सकौती स्टेशन पर चार अज्ञात लोग ट्रेन में चढ़े और उसके छोटे बेटे को जबरन ट्रेन से उतारकर अपहरण कर लिया।

बड़े भाई जयश्री केवट का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा ने मामले को संज्ञान में लिया और आवश्यक कार्रवाई की।

तत्काल कार्रवाई –

मेरठ में एफआईआर दर्ज न होने की जानकारी मिलने पर, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने स्वसंज्ञान लेते हुए जीरो एफआईआर दर्ज करवाई और सक्ती से एक टीम को मेरठ के लिए रवाना किया। मेरठ में स्थानीय पुलिस और जीआरपी की मदद से खोज अभियान शुरू किया गया।

जांच और गिरोह का खुलासा –

सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और रोहित सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों – गौरव सिंह, सिद्धार्थ चौधरी, शिवम राणा, और राहुल उर्फ मोनू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अपहृत बालक को 25 सितंबर 2024 को ग्राम खेड़ीटप्पा, मेरठ से बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम –

रोहित सिंह (27 वर्ष), गौरव सिंह (28 वर्ष), सिद्धार्थ चौधरी (29 वर्ष), शिवम राणा (25 वर्ष), राहुल उर्फ मोनू (40 वर्ष)

पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा ने कहा –

सक्ती पुलिस टीम के एएसआई सुकुल सिंह, प्रधान आरक्षक संजय शर्मा, और आरक्षक लक्ष्मी नारायण पटेल की सराहनीय भूमिका के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, मेरठ पुलिस और गौराला थाना पुलिस की भी भूमिका महत्वपूर्ण रही।

आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई –

जीआरपी मेरठ सिटी में मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ धारा 137(2), 3(5), 111, 140(4), 145, 146 बीएनएस के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह केस पुलिस की कड़ी मेहनत और त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सक्ती में गूंजे जय श्रीराम–जय वीर हनुमान के जयकारे, हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा पूरा नगर ..

पूजा, हवन, शोभायात्रा और भजन संध्या से सजा सक्ती, हजारों श्रद्धालुओं ने भोग-भंडारे का प्रसाद प्राप्त कर लिया पुण्य लाभ...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

ई-चालान प्रणाली से बदलेगी वित्तीय व्यवस्था, ऑनलाइन प्रक्रिया से बढ़ेगी पारदर्शिता ..

मैनुअल चालान पूरी तरह बंद, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण .. सक्ती, जिले में शासकीय राजस्व जमा की व्यवस्था अब...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

महंगाई पर कांग्रेस का वार: मोदी सरकार की नीतियों को बताया जिम्मेदार – रश्मि गवेल ..

गैस, पेट्रोल से लेकर राशन तक महंगा: आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार पर उठे सवाल .. खाद्य तेल की...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

शासकीय स्कूलों में प्रार्थना शेड निर्माण हेतु लाखों की राशि स्वीकृत – गिरधर जायसवाल ..

डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर स्कूलों को बड़ी सौगात, हर विद्यालय को 5-5 लाख मंजूर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती मे बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब ..

श्रद्धांजलि कार्यक्रम पश्चात नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत पहुंचे विकास, जितेश अग्रवाल के निवास की सौजन्य मुलाकात.. सक्ती, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

“बंपर धमाका ऑफर 2026” में किस्मत चमकी, राम ट्रेडर्स के लकी ड्रॉ में विजेताओं की लगी कतार ..

राम ट्रेडर्स का भव्य आयोजन बना आकर्षण का केंद्र, पारदर्शी लकी ड्रॉ से ग्राहकों का बढ़ा भरोसा .. सक्ती, क्षेत्र...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

PMS स्कीम के तहत रामनरेश यादव बने आइसेक्ट के जिला प्रबंधक, कौशल विकास को मिलेगी नई रफ्तार ..

सक्ती में PMS योजना का विस्तार करेंगे रामनरेश यादव, पंचायत स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य .. सक्ती, वित्तीय वर्ष 2026-27...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बाबू बिसाहू दास महंत जी ने जनता के लिए अच्छा काम किया इसलिए जन मानस कई दशक बीत जाने के बाद भी उन्हें याद करते हैं – डॉ चरणदास महंत ..

श्रद्धांजलि सभा, फल वितरण, वस्त्र वितरण एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिवक्ता राकेश महंत के संयोजकतत्व में हुआ आयोजन .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बिसाहू दास महंत जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, कलेक्टर, जिला सीईओ सहित नेताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि ..

खुशहाल छत्तीसगढ़ का सपना देखा था बिसाहू दास महंत जी ने – रामकुमार यादव .. सक्ती में 4 नई 108...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

राज्यपाल रमेन डेका 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा एवं बिलासपुर जिले के प्रवास में ..

राज्यपाल बांकी मोंगरा के ग्राम ढप-ढप मे हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल .. रायपुर, राज्यपाल रमेन...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending