Connect with us

खबर कोरबा

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न ..

Published

on

शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से होली मनाने हेतु सभी से किया गया आग्रह ,

शराब पीकर हुल्लड़बाजी करने, जबरन रंग-गुलाल डालने, ओवर स्पीडिंग ट्रिपलिंग, मुखौटा लगाकर हुटिंग करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश ,

पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने व निरंतर पेट्रोलिंग करने के दिए निर्देश ,

अप्रिय घटना की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम 9479193399 पर देने का आमजनो से किया गया आग्रह ..

कोरबा, कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में अपर कलेक्टर मनोज बंजारे की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शांति समिति के सदस्यों से अपील की गई कि सभी समुदाय अपने पर्व, त्यौहार को आपस में मिलजुल कर और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। जिला प्रशासन का सहयोग निरंतर बना रहेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश ठाकुर, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे सहित अन्य विभागीय अधिकारी विभिन्न समाज के पदाधिकारी, समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

बैठक में जिले में आने वाले त्यौहार होली, ईद-उल-फितर एवं रामनवमी पर्व परंपरा अनुरूप शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाने हेतु सभी से आग्रह किया गया। साथ ही होली में रासायनिक रंगों, मुखोटों के विक्रय व उपयोग पर प्रतिबंध लगाने तथा हर्बल रंगों का उपयोग को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही अनावश्यक किसी पर रंग नहीं लगाने का आग्रह किया गया। शांति समिति की बैठक में सदस्यों ने होली त्यौहार मिल-जुल कर और सद्भाव पूर्वक मनाने का निर्णय लिया। अपर कलेक्टर बंजारे ने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे का है। उन्होंने इन सभी पर्वों को शांतिपूर्वक और सुरक्षित रूप से मनाने के लिए जिलेवासियों से सहयोग की भी अपेक्षा की है। बैठक में 13 मार्च को होलिका दहन हेतु सुरक्षित खुले स्थानों का चयन करने की समझाइश दी गई। साथ ही इलेक्ट्रिक तार गुजरने वाले स्थानों, ट्रांसफार्मर के समीप अथवा तंग, संकीर्ण रास्तों वाले स्थान पर होलिका दहन नही करने की हिदायत दी गई। जिससे आकस्मिक स्थिति में फायर ब्रिगेड वाहन की पहुँच स्थानों पर सुनिश्चित हो सकें। होली पर्व के अवसर पर शहरों के प्रमुख मार्गों में सड़क किनारे दुकान नही लगाने की बात कही गई। जिससे अनावश्यक जाम की स्थिति निर्मित नही हो। बैठक में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस विभाग को लगातार पेट्रोलिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। दमकल एवं आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को चौकन्ना एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। चिन्हांकित स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था करने को कहा गया है।

होली पर शराब पीकर उपद्रव, हुल्लड़बाजी करने वालों, जबरन रंग-गुलाल डालने वालों, सड़क पर एवं तीन सवारी वाहन चलाने वालों, मुखौटा लगाकर हुटिंग करने वालों पर निगरानी रखने के साथ ही कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रशासन द्वारा कहा गया है कि होली पर्व के दौरान किसी भी तरह से लोग एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाने में जबरदस्ती न करें। एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक रवैया रखें, एक-दूसरे का सम्मान करें तथा पर्व सौहार्द से मनायें। रमजान के महीने को ध्यान में रखते हुए होली के दिन शुक्रवार को मस्जिद में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही क्रिश्चियन समाज के त्यौहार के मद्देनजर चर्च में भी पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की बात कही गई। जिससे किसी अप्रिय घटना की स्थिति निर्मित ना हो। निहारिका सहित शहर के प्रमुख चौक चौराहों में तीन सवारी व ओवर स्पीडिंग करने वालों पर दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शराब दुकानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने हेतु निर्देशित किया गया। होली के दिन शहर में 03 बार पानी सप्लाई करने के निर्देश नगर निगम को दिए गए साथ ही विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने की बात कही गई।

त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की तत्काल सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 94791-93399 पर देने की भी अपील आमजनों से की गई है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा2 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा2 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending