Connect with us

खबर खरसिया ..

छोटे देवगांव में भाजपा मंत्री महेश साहू के साथ कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’ की 122वीं कड़ी ..

Published

on

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया बदलते भारत की तस्वीर ,

जिला मंत्री महेश साहू ने कार्यकर्ताओं संग व्यक्त की देशभक्ति की भावना ..

खरसिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 122वीं कड़ी का प्रसारण आज रविवार को हुआ, जिसे खरसिया विधानसभा क्षेत्र के महका मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे देवगांव में छाया विधायक एवं भाजपा जिला मंत्री महेश साहू ने अपने सहयोगियों सहित सुना।

इस अवसर पर ज़ोंबी मंडल प्रभारी जयप्रकाश डनसेना, महका मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष नूतन पटेल, सरपंच बैजन्ती कंवर, मोहरसाय पटेल, जगन्नाथ गुप्ता, संजय गुप्ता, संजू गुप्ता, रामभरोस कंवर, दूजराम साहू, सालिकराम पटेल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की चर्चा करते हुए भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन न केवल एक सैन्य मिशन है, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, देशभक्ति और बदलते भारत की तस्वीर है। पीएम ने कहा कि देशवासी अब आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं और सेना की वीरता ने पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है।

उन्होंने यह भी बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के प्रभाव से देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं और कई लोगों ने अपने नवजात बच्चों का नाम ‘सिंदूर’ रखा है, जो देशभक्ति की भावना का प्रतीक है।

कार्यक्रम की समाप्ति पर जिला मंत्री महेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री की बातें न केवल प्रेरणादायक हैं बल्कि हर भारतीय में नई ऊर्जा और उत्साह भरने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से पार्टी कार्यकर्ताओं को भी राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर प्रेरणा मिलती है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending