Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा ..

Published

on

प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा सहित विभिन्न निर्माण कार्य समयसीमा में पूर्ण करें, मजदूरी भुगतान में न हो देरी ,

जल संरक्षण, संवर्धन एवं प्लांटेशन के कार्याें को अभियान के रूप में चलाए ,

पर्यावरण दिवस पर गांवों में होगा वृहद पौधरोपण ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, महात्मा गांधी नरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान, स्वच्छ भारत मिशन एवं विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की और कार्यों का समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जल सरंक्षण, संवर्धन एवं विश्व पर्यावरण दिवस की तैयारियों के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि हर ब्लाक व ग्राम पंचायत में प्लांटेशन के लिए जगह का चिन्हांकन करते हुए वृहद रूप से अभियान चलाकर पौधरोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की सिलसिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि यह योजना राज्य एवं केन्द्र की महत्वपूर्ण योजना है। इसलिए योजना के दिशा निर्देशों के अनुसार पूरी गंभीरता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आवास हितग्राहियों को प्रेरित करते हुए आवास को समय सीमा के भीतर पूर्ण कराएं। उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा के कार्याें को लेकर कहा कि जल संरक्षण के कार्याें को गंभीरता के साथ किया जाए और छोटे-छोटे जल सरंक्षण के कार्याें प्राथमिकता से किया जाए। विभागीय योजनाओं के निर्माण कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। उन्होंने मनरेगा के मजदूरी का भुगतान समय सीमा मे करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले में चल रहे एनआरएलएम के कार्याें की समीक्षा करते हुए स्व सहायता समूहों की सदस्यों को लखपति दीदी बनाने के लिए विभिन्न विभागों से समन्वय के साथ कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री बीमा योजना का प्रचार-प्रसार करने, प्रोजेक्ट उन्नति, बीसी सखी की समीक्षा की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी ग्राम पंचायत में कचरा शेड में डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने व सामुदायिक शौचालय के उपयोगिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे सहित आरईएस, मनरेगा, एसबीएम, पीएम आवास, एनआरएलएम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर3 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending