Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

जिले में एक साथ 14 स्थानों पर ‘राहवीर योजना’ का शुभारंभ, सड़क सुरक्षा मितान नियुक्त ..

Published

on

गंभीर दुर्घटनाओं में जान बचाने वालों को मिलेगा 25,000 रुपये तक का प्रोत्साहन व प्रशंसा प्रमाण पत्र ,

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जन-जागरूकता अभियान, 2,000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता ..

जांजगीर-चांपा, जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं त्वरित सहायता के उद्देश्य से ‘राहवीर योजना’ का शुभारंभ दिनांक 02 जून 2025 को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर जिले के 14 अलग-अलग क्षेत्रों में एक साथ सड़क सुरक्षा मितान नियुक्त किए गए और जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा मितानों को मेडिकल किट और टोपी प्रदान की गई। साथ ही, थाना/चौकी क्षेत्रों में नजदीकी एम्बुलेंस एवं थाना मोबाइल नंबर सार्वजनिक स्थानों पर लिखे जाने की पहल की गई, ताकि दुर्घटना की स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके।

राहवीर योजना के तहत लगभग 2,000 नागरिकों ने जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, यातायात एएसपी उदयन बेहार, डीएसपी प्रदीप कुमार सोरी, डीएसपी जितेन्द्र खुंटे, डीएसपी श्रीमती कविता ठाकुर एवं एसडीओपी यदुमणि सिदार की उपस्थिति में अलग-अलग ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित हुए।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने ग्राम बनारी (थाना जांजगीर) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बताया कि “राहवीर योजना” एक स्वैच्छिक नागरिक सहायता योजना है। इसके अंतर्गत कोई भी नागरिक जो सड़क दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाता है, उसे 25,000 रुपये तक का प्रोत्साहन एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। ऐसे मददगार नागरिकों को किसी प्रकार की कानूनी पूछताछ या कार्रवाई से संरक्षण भी दिया जाएगा।

योजना के मुख्य बिंदु:

गोल्डन ऑवर (दुर्घटना के बाद का पहला घंटा) में घायल को अस्पताल पहुँचाने पर सहायता।

गंभीर दुर्घटना की स्थिति में एक या अधिक राहवीरों को प्रति पीड़ित 25,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता।

राष्ट्रीय स्तर पर 10 श्रेष्ठ राहवीरों को ₹1 लाख का पुरस्कार।

हिट एंड रन मामलों में पीड़ित को 50,000 रुपये (घायल) एवं 2 लाख रुपये (मृत्यु) का मुआवजा, जो 3-4 माह में स्वीकृत होगा।

इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों ने जनता से अपील की कि वे राहवीर योजना के माध्यम से मानवता की सेवा में भाग लें और सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की गोल्डन ऑवर के भीतर सहायता कर अनमोल जीवन बचाने में योगदान दें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इक्रीसेट के वैज्ञानिकों संग हुई बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

झंडा स्थापना के साथ मां महामाया दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का शुभारंभ ..

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भव्य दरबार सजाने की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार .. सक्ती, पुराना स्टेट बैंक के पास आयोजित...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का संदेश ..

वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल बोले—जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जरूरी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

गड्ढे से शौचालय तक छिपाकर रखी थी महुआ शराब, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने खोला राज

सोंठी और चमरवाह में दबिश देकर 31 लीटर महुआ शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल , आबकारी अधिकारी आशीष...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

पात्र और जरूरतमंदों को प्राथमिकता से मिले श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ : सांसद कमलेश जांगड़े ..

दिशा समिति की बैठक में सांसद ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत,...

खबर रायगढ़1 दिन ago

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर ..

चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा .. रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending