Connect with us

खबर सक्ती ...

जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ युक्तियुक्तकरण के तहत चिन्हांकित अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग की प्रक्रिया ..

Published

on

युक्तियुक्तकरण के तहत दूसरे दिन 298 शिक्षकों का किया गया काउंसलिंग ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशन में कलेक्टर सक्ती अमृत विकास तोपनो एवं जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन के मार्गदर्शन में दिनांक 03 जून 2025 को सक्ती जिले अंतर्गत अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग संस्कार पब्लिक स्कूल हरेठी सक्ती में सम्पन्न हुई। जिसमे सहायक शिक्षक ई संवर्ग के 188 एवं व्याख्याता संवर्ग के 110 शिक्षकों की काउंसलिंग प्रक्रिया संपन्न हुई, काउंसलिंग प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि काउंसलिंग के पश्चात शिक्षकों को पदांकन आदेश जारी किये गये। काउंसलिंग प्रक्रिया निर्वाध रूप से सम्पन्न हुई, किसी प्रकार की कोई शिकायत काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर प्राप्त नहीं हुई।

डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विश्वास कुमार ने कलेक्टर के मार्गदर्शन मे पूरी प्रक्रिया के लिए पूर्व सभी तैयारी कर मौक ड्रिल कराई गई थी। काउंसलिंग प्रक्रिया 02 कक्षों में सम्पन्न हुई जिसमे प्रभारी अधिकारी कक्ष क्र.01- विद्याभूषण साव, तहसीलदार सक्ती, कक्ष क्र.02 में जाग्रिती आनंद नायब तहसीलदार सक्ती, शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहें। काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर जिले के शिक्षकों में काफी उत्साह देखा गया। 03 जून 2025 को संस्कृत विषय व्याख्याता पद की काउंसलिंग पश्चात पदांकन आदेश मिलते ही डॉ रजनी चौधरी, व्याख्याता (एल.बी.) संस्कृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सपोस द्वारा पदांकित संस्था शासकीय हाईस्कूल सुखदा में कार्यभार ग्रहण किया गया जो इस प्रक्रिया की महत्पूर्ण कड़ी के रूप में देखा जा सकता है।

जिला शिक्षा अधिकारी विश्वास कुमार द्वारा बताया गया की जिले में युक्तियुक्तकरण पश्चात कोई भी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी शाला शिक्षक विहीन व एकल शिक्षकीय नहीं होगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़3 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..19 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending